Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐसा क्या कह गये भारतीय कोच रवि शास्त्री जो पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा झूठा

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में एक शो के दौरान समय की पावंदी को लेकर 2007 में बांग्लादेश दौरे के दौरान की एक घटना को बताया था. अब सौरव गांगुली ने उसी शो में उस घटना को ख़ारिज करते हुए कहा है कि ऐसा कुछ हुआ ही नही. साथ ही गांगुली ने कहा कि आप उनका इन्टरव्यू सुबह नही करें क्योंकि वह भूल जाते हैं.

ये कहा था रवि शास्त्री ने 

रवि शास्त्री ने एक शो के दौरान 2007 में भारत के बांग्लादेश के दौरे का एक किस्सा बताया. उस समय वह भारत के अंतरिम कोच थे. शास्त्री ने समयबद्धता की बात करते हुए बताया कि 2007 में टीम को चटगाँव प्रैक्टिस के लिए निकलना था.

जाने का जो समय था वह हो चुके था और सभी खिलाड़ी व टीम के सदस्य बस में मौजूद थे. मगर तभी कहा गया कि कप्तान सौरव गांगुली मौजूद नही हैं. मगर शास्त्री ने ड्राइवर से कहा कि चलो वह गाड़ी से आ जाएंगे और वह उन्हें छोड़ कर चले गए.

‘देखें 15:25 से 16:40 के बीच’

सौरव गांगुली ने किया इससे इनकार 

उसी शो में जब सौरव गांगुली इन्टरव्यू के लिए पहुंचे तो जब उनसे 2007 के उसी किस्से के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा ”आप उनका सुबह इन्टरव्यू मत करिए. उन्हें याद नही रहता है. वो जब मुझ से मिलेंगे तो मैं उनसे कहूँगा कि आप क्या बोल देते हैं. ऐसा कुछ हुआ नही था.”

‘देखें 7:35 से 7:55 के बीच’

गांगुली और शास्त्री के बीच 2016 से कुछ ठीक नही रहा है. गांगुली की अध्यक्षता में सलाहकार समिति ने अनिल कुंबले को टीम इंडिया के मुख्य कोच का प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद वह कोच बने थे. कुछ समय बाद अनिल कुंबले ने अपने पद से स्तीफा दे दिया था. जिसके बाद रवि शास्त्री टीम इंडिया के मुख्य कोच हैं.

उस सलाहकार समिति में सौरव गांगुली, वीवीएस लक्षण, सचिन तेंदुलकर और संजय जगदाले शामिल थे. जिनके द्वारा कोच के लिए इन्टरव्यू लिया गया था और गांगुली, अनिल कुंबले के पक्ष में थे.

The post ऐसा क्या कह गये भारतीय कोच रवि शास्त्री जो पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा झूठा appeared first on SportzWiki Hindi.