पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अगुआई करने के बाद अब इमरान देश की अगुआई करने को पूरी तरह तैयार हैं। उनके शपथ ग्रहण में भारत की तरफ से इमरान के दोस्त और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान पहुंचे।
सिद्धू ने जताई उम्मीद

पंजाब सरकार में मंत्री सिद्धू ने उम्मीद जताई है कि इमरान के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार आएगा। इसके साथ ही उन्होंने शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा
“यह पाकिस्तान में नया सवेरा है। नई सरकार देश की किस्मत को बदल सकती है। मैं यहाँ एक राजनेता के रूप में नहीं आया हूँ, बल्कि एक दोस्त के रूप में आय हूँ। मैं यहाँ अपने दोस्त की ख़ुशी का हिस्सा बनने आया हूँ। मैं गिफ्ट के रूप में कश्मीरी शॉल लेकर आया हूँ।”
विवाद में फंसते दिख रहे पूर्व क्रिकेटर

इमरान खान के शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। समारोह के दौरान सिद्धू को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के प्रेसिडेंट मसूद खान के साथ बैठे दिखे।
इसके अलावा लगातार भारतीय सेना पर हमला करने वाले पाकिस्तानी आर्मी के चीफ कमर जावेद बाजवा से गले मिलते हुए देखे गए। इसके बाद भारत में सियासत गर्म हो गई है।
सिद्धू के अलावा इन क्रिकेटरों को आया था बुलावा

शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के लिए सिद्धू के अलावा अन्य क्रिकेटरों को भी बुलावा आया था। इसमें भारतीय टीम के दो पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और कपिल देव शामिल थे।
गावस्कर जहाँ इंग्लैंड में चल रहे इंग्लैंड बनाम भारत के तीसरे टेस्ट मैच में व्यस्त होने की वजह से नहीं जा पाए तो वहीं कपिल देव ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान जाने में असमर्थता दिखाई थी। परन्तु, सिद्धू आमंत्रण मिलने के साथ जाने का फैसला कर लिया था।
The post सिद्धू को उम्मीद, इमरान की मदद से जल्द क्रिकेट के अलावा राजनीतिक मामले भी सुलझा लेंगे भारत-पाक appeared first on SportzWiki Hindi.