जहां एक तरफ इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की जंग चल रही है. वही दूसरी तरफ भारत के कप्तान विराट कोहली और जो रूट के बीच भी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने की जंग चल रही है.
फिलहाल इस जंग में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आगे है. हालाँकि, दूसरे टेस्ट की पहली पारी भारतीय कप्तान के लिए अच्छी नहीं रही और वह मात्र 23 रन बनाकर आउट हो गये थे, लेकिन अब दूसरे टेस्ट की पहली पारी इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के लिए भी अच्छी नहीं रही है.
जो रूट मात्र 19 रन बनाकर हुए आउट

बता दें, कि भारत और इंग्लैंड के बीच आज शनिवार को लॉर्ड्स के मैदान पर तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है और इंग्लैंड की टीम ने तीसरे दिन के खेल में लंच तक 4 विकेट पर 89 रन बना लिए है.
लंच से ठीक पहले इंग्लैंड की टीम को कप्तान जो रूट (19 रन) के रूप में एक बड़ा झटका लगा है. जो रूट को भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एलपीडब्लू आउट किया है.
कोहली ने एक बार फिर जोशीले अंदाज में मनाया रूट के आउट का सेलिब्रेशन

आपकों बता दें, कि पहले टेस्ट में जो रूट को रन आउट करने के बाद कोहली ने बैट ड्राप सेलिब्रेशन किया था. अब दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी जो रूट का विकेट मिलने के बाद कोहली काफी खुश नजर आये है और अपनी इस खुशी में उन्होंने मैदान पर काफी तेज दौड़ लगाईं है. अपने हाथ को भी हवा में लहराया. वही जो उनकी सबसे खराब बात है, कि मुंह से कुछ अपशब्द निकलना वह भी कोहली ने किया.
यहाँ क्लिक कर देखे वीडियो
— VINEET SINGH (@amit9761592734) August 11, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे कोहली ने जो रूट के विकेट का सेलिब्रेट किया है.
The post वीडियो: नहीं सुधर रही विराट कोहली की आदत, जो रूट के आउट होने पर किया ये काम appeared first on SportzWiki Hindi.