Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट और फूटबॉल खेल चुकी यह महिला खिलाड़ी पुरुषो के मैच में बतौर अम्पायर उतरने को है अब तैयार

महिला खिलाड़ी

वाल्ड्रॉन यह ऐसी महिला खिलाड़ी हैं, जो आयरलैंड के लिए फुटबॉल और क्रिकेट मैच खेल चुकी हैं. लेकिन अब यह महिला खिलाड़ी अपने देश में लिस्ट ए मैचों में अंपायरिंग भी करेंगी.

यह महिला खिलाड़ी आयरलैंड में ए लिस्ट के मैचों के लिए अंपायरिंग करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं. मैरी ने अम्पायरिंग की इच्छा जताते हुए कहा कि अंपायरिंग में उनकी दिलचस्पी उस समय पर हुई जब वह तस्मानिया में क्रिकेट मैच खेल रही थी, इस दौरान मैच के बाद उन्होंने भविष्य में क्रिकेट अम्पायर बनने की बात कही थी.

ऑस्ट्रेलिया में पुरुषो के मैच में कर चुकी है अंपायरिंग

मैरी इससे पहले भी ऑस्ट्रेलियाई पुरुषों के प्रीमियर क्रिकेट मैच में अंपायरिंग कर चुकी है. इस बार वह पहली बार ऐसा नहीं करने जा रही हैं. इससे पहले वो पुरुषो के मैच में अम्पायरिंग कर चुकी है और इस चैलेन्ज का वो लुत्फ़ उठाती हैं.

उन्होंने कहा, “आप इसे एकदम परफेक्ट तरह से नहीं कर सकते हैं, लेकिन मै इस चुनौती को स्वीकार करती हूँ.”

 

बतौर अम्पायर बनाना है करियर

उन्होंने कहा कि  “मै इस प्रोफेशन में अपना करियर बनाना चाहती हूँ, मुझे यकीन है कि भविष्य में महिलाओ के लिए इसमें काफी स्कोप है. ऐसे में मै इसका लुत्फ़ उठा रही हूँ, मै क्रिकेट भी देख रही हूँ, इससे मुझे मेरे खेल में भी काफी मदद मिल रही हैं.”

मैरी वाल्ड्रॉन ने कहा कि “अंपायरिंग करने के बाद उनका नजरिया थोड़ा बदल सा गया है. अब मेरे क्रिकेट को देखने के नजरिये में भी थोड़ा परिवर्तन हुआ है.”

इस खिलाड़ी ने कहा  ‘मुझे यह महसूस होता है कि अंपायरिंग करने से मेरे खेल को समझने में मदद मिली है.’

The post अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट और फूटबॉल खेल चुकी यह महिला खिलाड़ी पुरुषो के मैच में बतौर अम्पायर उतरने को है अब तैयार appeared first on SportzWiki Hindi.