बर्मिंघम
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज के पहले ही टेस्ट की पहली पारी में कप्तान विराट कोहली ने ऐसी पारी खेली, जिसकी पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ 149 रनों की पारी खेली और अकेले दम पर भारत को 274 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। विराट की इस पारी के दम पर ही इंग्लैंड को पहली पारी में महज 13 रनों की बढ़त मिल सकी।
विराट की इस पारी की तमाम दिग्गज हस्तियों ने जमकर तारीफ की है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 287 रन बनाए जवाब में भारतीय टीम ने 274 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 9 रन बना लिए हैं और उनकी बढ़त 22 रनों तक पहुंच चुकी है।