Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिल्कुल फिल्मी है सैम कुरेन की कहानी, जिम्बाब्वे में पुरखों की जमीन छिनी तो इंग्लैंड जा बसा परिवार

भारत इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. हर हर दिन अपना करवट बदलता नजर आया. कभी भारतीय टीम का पलड़ा भारी लगा तो मेजबान हावी दिखें.

मैच के तीसरे दिन लग रहा था कि मैच का नतीजा निकले भले न लेकिन ये जरूर तय हो जाएगा कि मैच जीतेगा कौन, लेकिन इस मैच ने यहां भी रंग दिखा दिया. इंग्लैंड की टीम अगर सस्ते में सिमटी तो उसके बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज भी टिक नहीं पाए.

सैम कुरेन

इस मैच में इंग्लैंड के एक युवा गेंदबाज ने खूब सुर्खियां बटोरी. वह खिलाड़ी जिसने अभी टेस्ट क्रिकेट में कदम ही रखा था उनसे भारतीय बल्लेबाजों को खूब छाक छकाया. हम बात कर रहे हैं सैम कुरेन की. जिसे इस मैच से पहले तक कोई भारतीय क्रिकेट प्रेमी जानता तक नहीं था. ये वहीं गेंदबाज है जिसने 8 गेंदों में भारत के 3 खिलाड़ियों को चलता कर दिया था और वह भी अपने दूसरे ही टेस्ट में.

दिलचस्प बात यह है कि यह 20 साल वर्षीय खिलाड़ी जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर केविन कुरेन का बेटा है. साथ ही इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टॉम कुरेन का छोटा भाई. कुरेन का एक भाई बेन कुरेन भी इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेटर हैं. कुरेन दादा जिम्बाब्वे से क्रिकेट खेलते थे. सैम कुरेन ने इसी साल जून में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था

जानें कौन है सैम कुरेन

12 साल की उम्र में सैम के पिता की जॉगिंग करते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई. क्रिकेट से जुड़े कई लोगों ने उनकी मदद की. इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी एलन लैंब ने सैम की मां सारा से परिवार सहित इंग्लैंड में बसने को कहा. इसके बाद परिवार इंग्लैंड आ गया. सैम अपने भाइयों के साथ लंदन के पास वेलिंगटन कॉलेज में पढ़ते. यहां उन्हें स्कॉलरशिप भी मिलती थी.

17 साल की उम्र में सैम सरे टीम से खेलने लगे. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एलेक स्टीवर्ट ने सैम की तारीफ करते हुए कहा था कि सैम 17 साल की उम्र का सबसे टैलेंटेड खिलाड़ी है. वह एक न एक दिन जरूर इंग्लैंड की नेशनल टीम में जगह बनाएगा. सैम करिअर की शुरुआत में लैपटॉप पर दूसरे देशों और खिलाड़ियों के मैच के वीडियो देखकर उससे सीखा करते थे. सैम न सिर्फ क्रिकेट बल्कि कई अन्य बॉल गेम्स भी खेलना जानते हैं. वे दोनों हाथ से टेनिस खेल सकते हैं. वे अपने भाइयों के साथ गोल्फ की प्रतिस्पर्धा में भी हिस्सा लेते हैं.

The post बिल्कुल फिल्मी है सैम कुरेन की कहानी, जिम्बाब्वे में पुरखों की जमीन छिनी तो इंग्लैंड जा बसा परिवार appeared first on SportzWiki Hindi.