इंग्लैंड में अपने प्रदर्शन से सभी को निराश करने वाले भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की लगातार आलोचना हो रही है. लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद भारत के सबसे सफल ऑफ स्पिनर हरभजन ने हार्दिक को लताड़ लगाते हुए कहा था कि उनके नाम के आगे ऑलराउंडर लगाना बंद कर देना चाहिए.
वह ऑलराउंडर का दर्जा पाने का हकदार नहीं है. अब यही सुर विंडीज के एक दिग्गज खिलाड़ी ने छेड़ा है. वेस्ट इंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग का भी मानना है कि हार्दिक अभी ऑलराउंडर कहलाने के काबिल नहीं हैं.

होल्डिंग ने क्रिकइन्फो से कहा,
“भारतीय आक्रमण में बैलेंस नहीं है. टीम में हार्दिक पंड्या को ऑलराउंडर के तौर पर मौका दिया जाता है. वह जब गेंदबाजी करते हैं तो जितना उन्हें होना चाहिए, उतना प्रभावित नहीं करते हैं. यदि वह एक अच्छे बल्लेबाज भी हैं, तो उन्हें 60-70 रन बनाने चाहिएं- जिस नंबर पर वह बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन टेस्ट में न तो वह रन बना पा रहे हैं और न ही विकेट उन्हें मिल रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि, ‘इससे खुशी होती. लेकिन वो इतने रन नहीं बना रहे कि टेस्ट मैच में एक या दो विकेट ही हासिल कर पाएं. ये काम नहीं करने वाला. पांड्या ने अब तक नौ टेस्ट खेले हैं और पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज से आराम दिए जाने के अलावा सिर्फ वही कप्तान विराट कोहली के साथ भारतीय टेस्ट एकादश के नियमित सदस्य हैं.’
होल्डिंग ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वह गेंद से प्रभावित कर पा रहे हैं। वह नियमित नहीं हैं और न ही वह बल्लेबाजों पर दबाव बना पाने में सफल हो रहे हैं। हां, वह कुछ गेंद अच्छी फेंकते हैं लेकिन आपके पास बल्लेबाज पर दबाव बनाने के लिए नियमित प्रदर्शन कर पा रहे हैं’

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने इस मसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि पांड्या एक शानदार इंसान हैं.
The post हरभजन सिंह और होल्डिंग ने कहा हार्दिक पंड्या आलराउंडर कहने के लायक नहीं, तो मोईन अली ने किया पलटवार appeared first on SportzWiki Hindi.