खेल डेस्क। भारतीय दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का विश्व चैम्पियनशिप में सफर क्वार्टर फाइनल में ही थम गया है। इसके साथ ही उनका इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने का सपना भी टूट गया है।
हॉकी महिला विश्व कप: आयरलैंड ने तोड़ दिया भारतीय टीम का ये सपना
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल को क्वार्टर फाइनल में दो बार की चैम्पियन कैरोलिना मारिन से हार का सामना करना पड़ा है। कैरोलिना मारिन ने मुकाबले में कही भी भारतीय खिलाड़ी को टिकने नहीं दिया। कैरोलिना मारिन ने ये मुकाबला आसानी से 21-6, 21-11 से जीत दर्ज की।
कोहली ने शतक लगाकर इस तरह किया अनुष्का की ओर इशारा, फिर अनुष्का ने दिया ये जवाब
इस हार के बाद सायना ने कहा कि मुकाबले में कैरोलिना मारिन काफी तेज खेली और पूरा कोर्ट उसने कवर कर रखा था। इस खिलाड़ी ने मुझे अपना खेल दिखाने का मौका ही नहीं दिया। वहीं जीत के बाद कैरोलिना मारिन ने कहा कि मैं इस टूर्नामेंट में पहले दिन से अच्छा प्रदर्शन कर रही हूं । मैं विश्व में में सबसे तेज बैडमिंटन खेलती हूं जो मेरी मजबूती है।
मिश्रित युगल में अश्विनी पोनप्पा ओर सात्विक साइराज रांकीरेड्डी को भी हार का सामना करना पड़ा। इस भारतीय जोड़ी को शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के झेंग सिवेइ और हुआंग याकियोंग से अन्तिम आठ में 17-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा है।
इस मामले में अश्विन ने की जॉनसन और बोल्ट की बराबरी
सायना नेहवाल अभी तक इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक नहीं जीत सकी है। उससे पहले उन्होंने टूर्नामेंट के 2015 और 2017 चरण में क्रमश: रजत और कांस्य पदक हासिल किया था। इससे पहले सायना नेहवाल ने थाईलैंड की 2013 की चैम्पियन रतचानोक इंतानोन को 21-16, 21-19 से सीधे गेम में पराजित अन्तिम आठ में जगह बनाई थी।
कोहली की बल्लेबाजी को लेकर गेंदबाज सैम कुरेन ने दिया ये बड़ा बयान
वहीं तीसरी सीड पीवी सिंधु ने कोरिया की नौंवी वरीय जि ह्यून सुंग को 21-10, 21-18 से पराजित कर अन्तिम आठ में जगह बनाई थी। सिंधु का क्वार्टर फाइनल में जापान की आठवीं वरीय नोजोमी ओकुहारा से मुकाबला होगा।