Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुजारा को टीम में शामिल ने करने पर लोगों ने उड़ाया कोहली का मजाक,वहीं अश्विन को लेकर कही ये बात

भारत और इंग्लैंड के बीच आज पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दोनों ही टीमों ने आज तीन तेज़ गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया.

इंग्लैंड की शुरुआत रही ख़राब 

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ एलिस्टर कुक सिर्फ 13 रन बना के आउट हो गए. उन्हें अश्विन ने आउट किया. उनके आउट होने के बाद जेनिंस और रूट ने टीम को संभाला. दोनों ने मिलकर 72 रन की साझेदारी की. इस दौरान जेनिंग्स सिर्फ 42 रन बना के आउट हो गए.

रूट और जॉनी टीम ने टीम को संभाला 

दो विकेट गिरने के बाद रूट और  जॉनी बेयरस्टो ने टीम को संभाला. इस दौरान दोनों ने मिलाकर 104 रन की साझेदारी की. इस साझेदारी को कोहली ने तोड़ा. उन्होंने रूट को 80 रन पर रन आउट किया. वही उनके आउट होने के बाद बटलर भी ज्यादा देर पिच पर नही रुक सके और डक पर आउट हो गए. बटलर के आउट होने के बाद जॉनी बेयरस्टो भी 70 रन बना के आउट हो गए.वहीँ दिन का खेल खत्म होने के समय तक इंग्लैंड ने 9 विकेट खो कर 285   रन बना लिए थे. भारत के लिए अश्विन ने चार विकेट हासिल किये.

किसने क्या कहा

 

The post पुजारा को टीम में शामिल ने करने पर लोगों ने उड़ाया कोहली का मजाक,वहीं अश्विन को लेकर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.