Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस मामले में अश्विन ने की जॉनसन और बोल्ट की बराबरी

खेल डेस्क। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड को लगभग बराबरी की टक्कर दे रही है। बर्मिंघम में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड ने 287 रन बनाए।

कोहली की बल्लेबाजी को लेकर गेंदबाज सैम कुरेन ने दिया ये बड़ा बयान

इसके जवाब में भारतीय टीम ने विराट कोहली की शतकीय पारी की मदद से 274 रन बनाए। दूसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में एलिस्टेयर कुक का विकेट गंवा दिया है। एक बार फिर से कुक का विकेट भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के खाते में गया।

अश्विन ने कुक को इस मैच में दूसरी बार बोल्ड किया। इसके साथ ही अश्विन ने कुक को सबसे अधिक बार आउट करने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। अश्विन ने इस मामले में भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने को पीछे छोड़ा।

कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर बनाया ये 'विराट' रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा इस दिग्गज को

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज कुक अश्विन के पंसदीदा शिकार बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में यह नौवां मौका था जब भारतीय ऑफ स्पिनर अश्विन ने कुक को आउट किया हो। अश्विन ने 12 टेस्टों में नौ बार अश्विन का शिकार किया है।

इससे पहले भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कुक को 13 टेस्टों में आठ बार पवेलियन की राह दिखाई थी। अश्विन ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के मिशेल जॉनसन और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट की बराबरी कर ली है, जिन्होंने भी कुक को 9-9 बार आउट किया था।

भारत के वो टॉप खतरनाक फील्डर्स जिनके सामने बल्लेबाज कतराते है रन चुराने से

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विश्व के छठे बल्लेबाज कुक दक्षिण अफ्रीका के मोर्नी मोर्कल के पसंदीदा शिकार रहे हैं। उन्होंने इस इंग्लिश बल्लेबाज को 19 टेस्टों में 12 बार पवेलियन की राह दिखाई है। रविचन्द्रन अश्विन भारत की ओर से 58 टेस्ट मैचों में 316 विकेट हासिल कर चुके हैं।