Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीसरा टेस्ट: पांड्या की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत को मिली मजबूत बढ़त

नार्टिंघम। हार्दिक पांड्या (28 रन पर पांच विकेट) की करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाजों की शानदार शुरुआत की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन कुल 292 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है।

स्पॉट फिक्सिंग के मामले में फंसा एक और क्रिकेटर, 10 वर्षों के लिए लगा बैन

पहली पारी में 329 रन बनाने के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी की मदद से भारत ने मेजबान टीम की पहली पारी केवल 161 रन पर ढेर कर दी। इससे मेहमान टीम को पहली पारी के आधार पर 168 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई।

टीम इंडिया ने दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 124 रन बना लिए हैं और उसके पास अब कुल 292 रन की बढ़त हो गई है। इस पारी में सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 36 और शिखर धवन ने 44 रन बनाकर भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दी। खेल समाप्ति के समय चेतेश्वर पुजारा 33 और कप्तान विराट कोहली आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

ये हैं क्रिकेट की दुनिया के वो अनोखे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन, ये भारतीय भी लिस्ट में

इससे पहले भारतीय टीम की ओर से हार्दिक पांड्या ने अपनी टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए केवल छह ओवर में 28 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह ने 37 रन पर दो विकेट, इशांत शर्मा ने 32 रन पर दो विकेट और मोहम्मद शमी ने 56 रन पर एक विकेट हासिल किया।

खेल प्रेमी भी थे भारतरत्न वाजपेयी, पाक दौरे पर जा रहे भारतीय खिलाड़ियों को दी ;खेल ही नहीं, दिल भी जीतिए जैसी शुभकामनाएं

हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के कप्तान जो रुट (16), जॉनी बेयरस्टो (15), क्रिस वोक्स (8), आदिल राशिद (5) और स्टुअर्ट ब्रॉड (0) के विकेट हासिल किए। वहीं जसप्रीत बुमराह ने जोस बटलर (39) और शमी ने बेन स्टोक्स (10) को पवेलियन की राह दिखाई। मेजबान टीम की इस पारी में पदार्पण टेस्ट खेल रहे 20 साल के ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे पांच कैच लपके।