न्यूयॉर्क: सर्बिया के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। अपनी लय को बनाए रखते हुए जोकोविक ने पुरुष एकल के दूसरे दौर में अमेरिका के टेनी सैंडग्रीन को मात दी।

उल्लेखनीय है कि चोटिल होने के कारण जोकोविक पिछले साल इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए थे। हालांकि, वह अब भी अपनी कोहनी की चोट से उबर रहे हैं। इस सीजन में उन्होंने विंबलडन से ग्रैंड स्लैम में वापसी की थी।
The post टेनिस : ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में नोवाक जोकोविक appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.