टीम इंडिया के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपने लुक और हेयरस्टाइल को लेकर भी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. सोशल मीडिया के जरिए उनकी लाइफस्टाइल देखने के बाद लगता है कि हार्दिक काफी स्टाइलिश हैं, जिन्हें मॉडल की तरह फोटो खिचवाना बेहद पसंद है. इसके अलावा वह लग्जरी कारों का भी शौक रखते हैं. मगर अब जो जानकारी सामने आयी है, उसे जानने के बाद हार्दिक के बारे में एक नया नजरिया इजात हो जाएगा.
हार्दिक की दरियादिली

भारतीय क्रिकेट टीम एक अगस्त यानि आज से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलने वाली है. यह मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा. द टेलीग्राफ के मुताबिक सोमवार शाम करीब 9:30 बजे पांड्या साथी खिलाड़ी इशांत शर्मा और केएल राहुल के साथ डिनर करके हयात रिजेन्सी बर्मिंघम वापस लौटे. कार से उतरने के बाद इशांत और राहुल सीधा अंदर की ओर चले गए, लेकिन हार्दिक पांड्या ने ऐसा नही किया.
पांड्या होटल स्टाफ के पास गए, इस दौरान उनके हाथ में एक पैकेट था. पांड्या ने स्टाफ से एक मदद करने के लिए कहा. वह मदद थी किसी जरूरतमंद को खाने का पैकेट देने की, जिसे वह अपने साथ लेकर आए थे.

पांड्या ने स्टाफ से कहा ”इस पैकेट में खाना है, जिसे हम लोगों में से किसी ने छुआ तक नही है. आप कृपया इस पैकेट को किसी ऐसे जरूरतमंद व्यक्ति को दे दीजिएगा जो खाना मांगते हुए होटल तक आए. यह खाना उसी के लिए पैक कराया गया है’
पांड्या की बात सुनने के बाद स्टाफ ने कहा ‘हां सर मैं दे दूंगा‘
निश्चित तौर पर पांड्या का यह बर्ताव दिल छू जाने वाला है. जो लोग हार्दिक पांड्या के बारे में फील्ड पर देख कर या सोशल मीडिया के जरिए अपने नजरिये को बनाए हुए थे. उसे यह बिल्कुल बदलने वाला है.
The post होटल से डिनर कर लौटे हार्दिक पंड्या ने किया कुछ ऐसा जानकर बढ़ जायेगा इस खिलाड़ी के लिए सम्मान appeared first on SportzWiki Hindi.