जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के एक शानदार तेज गेंदबाज हैं. बुमराह भारतीय टीम के लिए तीनों फ़ॉर्मेट में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी भारतीय टीम के लिए पिछले कुछ समय से कारगर साबित हुई है. हालांकि बुमराह चोटिल होने के कारण वह इंग्लैंड में टी-20 और वनडे सीरीज नही खेल पाए. वहीं मौजूदा समय में खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दो टेस्ट मैच हो जाने के बाद वह फिट हुए हैं.
ये खिलाड़ी है बुमराह का पसंदीदा
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एक्शन थोड़ा अन्य तेज गेंदबाजों से अलग है. गेंदबाजी में उनका सबसे बड़ा हथियार योर्कर गेंद है. बुमराह की खास बात ये है कि वे दवाब की परिस्थितियों में भी सटीक योर्कर डालते हैं.

ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बीतचीत के दौरान जब बुमराह से उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना किसी देरी के पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खतरनाक तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन का नाम लिया.
बुमराह ने ये भी बताया कि जॉनसन उनके पसंदीदा गेंदबाज क्यों हैं. उनका कहना है कि जॉनसन ने कभी भी बल्लेबाजों को अपने उपर हावी नही होने दिया. जॉनसन इस बात को लेकर आश्वस्त रहते थे, कि कोई भी बल्लेबाज उन पर दवाब ना बना सके.
बुमराह हैं डेथ गेंदबाजी स्पेशलिस्ट
जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के डेथ गेंदबाजी स्पेशलिस्ट बन चुके हैं. अंतिम ओवरों में बुमराह बल्लेबाजों के लिए अधिक खतरनाक साबित होते हैं. वह अनुशासित और सटीक योर्कर से बल्लेबाजों को रन बनाने का बिल्कुल भी मौका नही देते. बुमराह वनडे आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर मौजूद हैं.

बुमराह ने भारत के लिए 37 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें 4.65 की इकॉनमी से 64 विकेट लिए हैं. जिसमें 27 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. वहीं टी-20 में उन्होंने भारतीय टीम के लिए 35 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमें 6.79 की इकॉनमी से 43 विकेट झटके हैं.
इस दौरान उनका 11 रन देकर 3 विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. वहीं अभी तक तीन टेस्ट खेलने वाले जसप्रीत बुमराह ने 14 विकेट निकाले हैं.
The post लसिथ मलिंगा नहीं बल्कि इस गेंदबाज को अपना आदर्श मानते है जसप्रीत बुमराह appeared first on SportzWiki Hindi.