Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब पंड्या की तुलना इस महान खिलाड़ी से हुई तो, उन्होंने ने दिया ये बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है और शनिवार से इस सीरिज का तीसरा मैच शुरू हुआ है। साथ ही यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस सीरिज के शुरू के दो मैच जीतकर इंग्लैंड की टीम 2-0 से बढ़त बनाये हुए है। अगर इंग्लैंड की टीम इस मैच को जीत जाती है तो वह इस मैच के साथ सीरिज भी जीत जाएगी। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहें तीसरे मैच में भारतीय टीम ने भी तक बेहतर प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम की और से कल हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने 28 रन देकर पर पांच विकेट लिए और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की साथ ही इस प्रदर्शन के बाद उनकी तुलना कि महान खिलाड़ी कपिल देव की जा रही है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि कल किये अपने बेहतर प्रदर्शन के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा है कि मेरी तुलना महान खिलाड़ी कपिल देव नही की जानी चाहिये। किसी भी खिलाड़ी की जब किसी महान खिलाड़ी से तुलना होती है तो उसको ख़ुशी होती है लेकिन जब खराब होता है तो लोगों द्वारा फिर कहा जाता है कि नही यह वह मान खिलाड़ी नही हो सकता। इसलिए मेरी तुलना किसी से भी ना करे साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कभी कपिल देव बनना नहीं चाहता था। मुझे हार्दिक पंड्या ही रहने दें। साथ ही उन्होंने कहा कि में इस बात से ही खुश हो और मेने अभी तक हार्दिक पंड्या बनकर ही 40 वनडे और 10 टेस्ट खेले हैं न कि कपिल देव बनकर।

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 124 रन बना लिये और अब उसके पास 292 रन की बढत हो गई है। इसके अलावा भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पहली पारी में 161 रन पर आउट कर दिया। इसमें पंड्या के पांच विकेट लिए। साथ ही अन्य खिलाड़ीयों ने अभी अभी तक का इस सीरिज का बेहतर प्रदर्शन किया है। आलोचकों पर हमला करते हुए पंड्या ने कहा है कि उनका काम बोलना है वो बोलते रहेंगे लेकिन में उनके लिए नही अपने देश के लिए खेलता हूं।



Herald