सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर कोई अपने दिल की बात कह सकता है। लेकिन इस आजादी का कई लोग बहुत ही गलत फायदा उठाते हैं। किसी भी शख्स के लिए सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर लेते हैं। इस तरह के वाकये वैसे तो हमने ट्वीटर पर कई देखे हैं। इसी तरह से एक बार फिर से न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी जेम्स नीशेम को लेकर अपमानजनक भाषा का प्रयोग हुआ।

जेम्स नीशम के लिए भारतीय फैन ने किया गंदी भाषा का प्रयोग
जी हां… न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्स नीशम ने इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू कर रहे ओली पोप को लेकर एक भविष्यवाणी की थी। लेकिन जेम्स नीशेम को ये भविष्यवाणी उस वक्त भारी पड़ गई जब एक भारतीय फैन ने नीशेम के लिए हिंदी में गंदी भाषा का इस्तेमाल किया। जिसके बाद नीशेम ने इसका रिप्लाई दिया तो फैन ने अपने ट्वीट को डिलिट कर दिया।

जेम्स नीशेम ने की थी ओली पोप के डेब्यू पर शतक की भविष्यवाणी
अब आपको हम पूरे मामले से अवतग कराते हैं। हुआ यूं कि लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच में 20 साल के ओली पोप ने इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया। इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में सरे के लिए खेलते हुए ओली पोप को लेकर जेम्स नीशम ने ट्वीट कर डेब्यू मैच में ही शतक लगाने की भविष्यवाणी की। बस फिर क्या था एक भारतीय फैन इस पर भड़क गया और जेम्स नीशेम के लिए हिंदी में गंदी भाषा का इस्तेमाल कर दिया।
Pope hundred on debut. You heard it here first #ENGvsIND
— Jimmy Neesham (@JimmyNeesh) August 11, 2018

ओली पोप का इस सीजन में रहा है अच्छा प्रदर्शन
आपको बता दें कि ओली पोप ने सरे के लिए इस इंग्लिश काउंटी सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। ओली पोप ने 85.50 की औसत से 685 रन बनाए जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 158 रन रहा। इसके अलावा भारत ए के खिलाफ भी इंग्लैंड लॉयंस के लिए खेलते हुए शानदार पारी खेली थी।

नीशम ने भी दिया करारा जवाब, फैन ने ट्वीट किया डिलिट
इसके बाद जेम्स नीशम ने बड़ी भावुकता के साथ इसका रिप्लाई भी किया। नीशम ने इस फैन को जवाब देते हुए एक और ट्वीट किया और लिखा कि “क्या आप गंभीरता से सोचते हैं कि हम आईपीएल में दो महीनें यहां खेलते हैं और कोई दूसरी भाषा नहीं सीखते हैं।” जेम्स नीशेम के इस करारे रिप्लाई के बाद उस भारतीय फैन ने अपने ट्वीट को डिलिट कर दिया।
Do you guys seriously think we play 2 months of IPL and don’t learn any of the language
https://t.co/BNPUjddZJb
— Jimmy Neesham (@JimmyNeesh) August 11, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी जेम्स नीशम के लिए भारतीय फैंस ने किया हिंदी में अभद्र भाषा का प्रयोग appeared first on SportzWiki Hindi.