Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट शर्मसार: बल्लेबाज शतक न पूरा कर पाए इसलिए गेंदबाज ने किया ये शर्मनाक काम

क्रिकेट

क्रिकेट को भद्रजनों का खेल माना जाता है. वैसे तो हर खेल में हार जीत होती है लेकिन यहां कभी कभी आप मैच हार कर भी फैन्स का दिल जीत लेते हैं. वहीं कभी कभी मैच जीतकर भी आप सबकुछ हार जाते हैं.

आपने भी ऐसा कई बार देखा होगा जब मैच जीतने वाली टीम से ज्यादा सम्मान हारने वाली को मिलता है. इस खेल की खूबसूरती ही है जिससे इसे हमारे यहां धर्म की तरह माना जाता है.

जेंटलमैन गेम कहे जाने वाले क्रिकेट में कभी कभार ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं, जिसे देख आँखों पर विश्वास नहीं होता. इस लाइन का मतलब यह है कि आज हम आपको कुछ ऐसा ही बताने जा रहे हैं जिसे सुन आप भी हैरान रह जायेंगे.

आप सोचने पर मजबूर हो जायेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है. दरअसल, अभी हाल ही में इंग्लैंड में एक मैच खेला गया. यहां माइनहेड और पर्नेल क्रिकेट क्लबों के बीच एक मैच खेला गया जिसमें पर्नेल के एक गेंदबाज की अजीबोगरीब हरकत पूरी दुनिया में आग की तरह फैल गई.

दरअसल माइनहेड क्रिकेट क्लब को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी. क्रीज पर उनकी टीम के युवा बल्लेबाज जे डेरेल 95 रन पर खेल रहे थे.

डेरेल का अपने करियर का पहला शतक लगाने में बस 2 रन बाकी थे. उधर गेंद पर्नेल के गेंदबाज के हाथों में थी. हालांकि गेंदबाज का नाम तो सामने नहीं आया मगर उसकी हरकत ने उसे सुर्खियों में जरूर ला दिया.

इस गेंदबाज ने डेरेल शतक न बना पाए इसके लिए खुद ही अपने हाथ से गेंद बाउंड्री लाइन के पार फेंक दी. ऐसे में माइनहेड का जीत के लिए जरूर 6 रन बाई के रूप में मिल गए और टीम यह मैच जीत गई. इस हरकत के चलते डेरेल 95 रन पर नाबाद रह गए. पर्नेल क्रिकेट क्लब के गेंदबाज की यह बचकाना हरकत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी. लोगों ने उस गेंदबाज की खूब बुराई की.

The post क्रिकेट शर्मसार: बल्लेबाज शतक न पूरा कर पाए इसलिए गेंदबाज ने किया ये शर्मनाक काम appeared first on SportzWiki Hindi.