Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: सिंधु और श्रीकांत प्री क्वार्टर फाइनल में

खेल डेस्क। भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और पुरुष वर्ग में किदाम्बी श्रीकंात ने विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। हालांकि भारत के एक अन्य पुरुष खिलाड़ी एचएस प्रणय इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

इन टीमों के नाम दर्ज हैं सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड, जानिए भारत का नंबर कहा

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने इंडोनेशिया की फितरियानी को 21-14, 21-9 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। ये शीर्ष भारतीय खिलाड़ी अब अगले दौर में 2015 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता कोरिया की सुंग जी ह्यून से मुकाबला करेंगी।

पांचवीं वरीयता प्राप्त भारत के श्रीकांत को स्पेन के पाबलो एबियन के खिलाफ जीत दर्ज करने में तीन गेम तक संघर्ष करना पड़ा। श्रीकांत ने एबियन को 21-15, 12-21, 21-14 से शिकस्त देकर अन्तिम 16 में स्थान बनाया।

बर्मिंघम टेस्ट के पहले ही दिन इंग्लैंड और रूट ने हासिल की ये यादगार उपलब्धियां

पिछले वर्ष चार खिताबों पर कब्जा करने वाले श्रीकांत अब अगले दौर में 2012 फे्रंच ओपन सुपर सीरीज विजेता और मलेशिया के डेरेन ल्यू से मुकाबला करेंगे।

भारत के एक अन्य खिलाड़ी बी साई प्रणीत भी स्पेन के लुई एनरिक पेनालवर को 21-18, 21-11 से हराकर अगले दौर में पहुंचने में सफल रहे। उन्हें अगले दौर में डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंगस से मुकाबला करना होगा।

इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इन दिग्गज भारतीयों को मिला न्यौता

एचएस प्रणय को हालांकि निराशा का सामना करना पड़ा है। इस भारतीय खिलाड़ी को ब्राजील के इगोर कोल्हो के हाथों हार का सामना करना पड़ा। प्रणय अच्छी शुरुआत को जीत में बदलने में नाकाम रहे। उन्हें कोल्हो से 21-8, 16-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

वहीं दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता लिन डैन की चुनौती पर समीर वर्मा पार नहीं पा सके है और उन्हें लिन डैन से 45 मिनट तक चले मुकाबले मेंं 17-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।