लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है. इस फोटो में वीरेंद्र सहवाग एक जोगी के भेष में नज़र आ रहे हैं.
वीरेंद्र सहवाग शुक्रवार को ट्विटर पर एक अलग ही अंदाज में दिखे. सहवाग ने जोगी के भेष में भगवा रंग के कपड़े पहने एक तस्वीर अपलोड की और लिखा, ‘गुरु करना जान कर, पानी पीना छान कर. जय भोले, जय श्रीराम, जय बजरंगबली.’
Guru karna jaan kar, Paani peena chaan kar .
Jai Bhole ! Jai Shri Ram ! Jai Bajrangbali ! pic.twitter.com/9utbMVP08z— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 3, 2018
Guru karna jaan kar, Paani peena chaan kar . Jai Bhole ! Jai Shri Ram ! Jai Bajrangbali !
यह भी पढ़ें: MS Dhoni ने बदला हेयरस्टाइल, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल!
ट्विटर के साथ-साथ सहवाग ने अपनी यही फोटो इंस्टाग्राम पर भी शेयर की. इंस्टाग्राम पर अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘अर्जी हमारी, मर्जी आपकीँ! मेरा अशीर्वाद सदा है टीम इंडिया के साथ# जय भोले.’
आपको बता दें कि वीरेंद्र सहवाग ट्विटर पर दुनिया के तमाम गंभीर मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं.
जिस तरह से सहवाग अपनी बल्लेबाज़ी के लिए मशहूर थे, ठीक उसी तरह वो अब ट्विटर पर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं. सहवाग भारत के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में दो-दो तिहरे शतक हैं. इतना ही नहीं सहवाग के नाम वनडे में भी दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है. सहवाग ने ये दोहरा शतक दिसंबर 2011 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ इंदौर में जड़ा था. वो सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे क्रिकेट में दूसरा दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं.
देखें विडियो:
The post जानिए क्यों कमेंट्री छोड़कर बाबा बने वीरेंद्र सहवाग, टीम इंडिया को दिया आशीर्वाद appeared first on Live Cities.