विश्व क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड की ओर से एक हाई वॉल्टेज टी-20 क्रिकेट लीग आईपीएल का ईजाद किया। क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग ने अपनी एन्ट्री के बाद से कुछ ही सालों में खासी लोकप्रियता हासिल कर दी। आईपीएल की जबरदस्त लोकप्रियता भारत में दूसरे खेलों के लिए प्रेरणा बनी।

आईपीएल की तरह गोल्फ की लीग कराने की चाहत
इसके बाद आईपीएल के बढ़ती पोपुलरिटी के बीच भारत में एक के बाद एक सभी मुख्य खेलों में लगभग-लगभग आईपीएल की तर्ज पर ही लीग शुरू हो चुकी है। इसमें फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कबड्डी जैसे प्रमुख खेलों की लीग का आयोजन होने लगा है, लेकिन अब एक और खेल को आईपीएल की तरह लीग शुरू करने की मांग है।

कपिल देव चाहते हैं भारत में हो आईपीएल जैसा गोल्फ लीग
जी हां भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तान विश्व विजेता कपिल देव अब भारत में आईपीएल की तरह की गोल्फ की लीग शुरू करना चाहते हैं।
आपको बता दें कि कपिल देव को क्रिकेट के बाद सबसे ज्यादा गोल्फ खेल में दिलचस्पी है। हाल ही में भारत की ओर से कपिल देव ने पैसिफिक सीनियर गोल्फ टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया था।

एक दिन आईपीएल की तरह हो गोल्फ लीग-कपिल देव
भारत के महान ऑलराउंडर रहे कपिल देव ने बैंगलुरू में एक कार्यक्रम में कहा कि “मुझे लगता है कि एक दिन भात में गोल्फ लीग होनी चाहिए, जिसमें टीमें खरीदी जा सकें और खिलाड़ियों को उसी तरह से खेलने का मौका मिले जैसा आईपीएल में होता है।”
वैसे कपिल देव ने मौजूदा हालात को देखते हुए “ये भी कहा कि इस समय गोल्फ लीग का आना मुश्किल है। “
कपिल देव ने हाल ही में फिलिप सेलिब्रिटी प्रो एम-2018 इवेंट में भाग लेने पहुंचे थे। इस इवेंट में उनके अलावा विश्व क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रहे शॉन पोलाक, माहेला जयावर्धने और अजित आगरकर जैसों ने हिस्सा लिया था।

हमारे देश के युवा अब गोल्फ में भी कर रहे हैं सफलता हासिल
कपिल देव ने आगे गोल्फ को लेकर कहा कि “हमारे देश में अभी काफी ऐसे युवा हैं जो गोल्फ में काबिले-तारीफ प्रदर्शन करके सफलता हासिल कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में और भी ज्यादा युवा इस खेल में देश को गौरव हासिल करवाएंगे।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post आईपीएल की तरह भारत में अब इस खेल के लीग का आयोजन चाहते हैं कपिल देव appeared first on SportzWiki Hindi.