Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के घरेलु क्रिकेट में खेलने की अनुमति नहीं मिलने के बाद अब स्टीवन स्मिथ खेलेंगे ये लीग

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इतिहास में बॉल टेंपरिंग कांड का दाग देने वाले पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ इन दिनों किसी ना किसी तरह से क्रिकेट से जुड़े रहना चाहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज बन चुके स्टीवन स्मिथ ने इस साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान अपने साथी खिलाड़ी डेविड वार्नर और कैमरून ब्रेनक्रॉफ्ट के साथ मिलकर बॉल टेंपरिंग के कांड को अंजाम तक पहुंचाया।

बॉल टेंपरिंग कांड के बाद से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट से दूर हैं स्टीवन स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों के द्वारा बॉल टेंपरिंग कांड को अंजाम देने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की इज्जत को एक बड़ा बट्टा लगा, जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा फैसला उठाया और स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर को 12-12 महीनों का प्रतिबंध लगाया, तो वहीं कैमरून ब्रेनक्रॉफ्ट पर 9 महीनें का प्रतिबंध लगया। उसके बाद से ये तीनों ही खिलाड़ी ऑट्रेलिया टीम के साथ ही वहां के घरेलु क्रिकेट से दूर हैं।

स्मिथ अब कैरेबिययन प्रीमियर लीग में अजमाएंगे अपना किस्तम

उसके बाद से स्टीवन स्मिथ जैसा स्टार बल्लेबाज अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के लिए तड़प रहा है, लेकिन क्रिकेट खेलने की अपनी इस तड़प को कम करने के लिए अब ऑस्ट्रेलिया का ये स्टार बल्लेबाज दूसरे देशों की क्रिकेट लीग में अपना किस्तम अजमाने निकल पड़ा है। हाल ही में ग्लोबल टी-2 कनाडा लीग में खेलने वाले स्मिथ अब वेस्टइंडीज में होने वाली कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा होने जा रहा हैं।

बारबडोस ट्रिडेंट्स की टीम ने स्मिथ को किया अपनी टीम में शामिल

कुछ ही दिनों में यानि 8 अगस्त से शुरू होने जा रही कैरेबियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में स्टीवन स्मिथ बारबडोस ट्रिडेंट्स की टीम के लिए खेलेंगे।

इस दिग्गज बल्लेबाज को बारबडोस ट्रिडेंट्स ने बांग्लादेश के शकीब अल हसन के स्थान पर शामिल किया है, जो अगले महीनें एशिया कप के कारण इस लीग में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। बारबडोर का पहला मैच 12 अगस्त को अमेजन वॉरियर्स के साथ होगा।

स्मिथ भी हैं बारबडोस के लिए खेलने को उत्सुक

स्टीवन स्मिथ के लिए विश्व क्रिकेट के कई दिग्गज टी-20 खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनके बीच अपना प्रभुत्व बरकरार रखने का बड़ा मौका है। 16 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में स्मिथ की नजरें भी उसी पर है।

स्मिथ ने इस लीग में शामिल होने को लेकर खुशी जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि

अब बारबडोस के लिए तैयार हूं। मैं बारबडोस की टीम के साथियों के साथ जुड़ने को उत्सुक हूं। मैं अब कुछ क्रिकेट खेलने का इंतजार नहीं कर सकता हूं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ऑस्ट्रेलिया के घरेलु क्रिकेट में खेलने की अनुमति नहीं मिलने के बाद अब स्टीवन स्मिथ खेलेंगे ये लीग appeared first on SportzWiki Hindi.