भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज 9 अगस्त से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जायेगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम ने नेट में जमकर पसीना बहाया है. इसी बीच लॉर्ड्स से एक बहुत दिलचस्प वीडियो भी सामने आ रहा है.
अर्जुन ने कराई विराट को प्रैक्टिस

आपकों बता दें, कि इनदिनों क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इंग्लैंड में है. कुछ दिन पहले ही उनकी डिनर डेट की एक तस्वीर इंग्लैंड की महिला ओपनर बल्लेबाज डेनियल वयाट के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी.
अब अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो youtube पर वायरल हो रहा है. जिसमे अर्जुन तेंदुलकर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को प्रैक्टिस कराते हुए नजर आ रहे है.
पहले भी कई बार करा चुके है भारतीय बल्लेबाजों को प्रैक्टिस

आपकों बता दें, कि अर्जुन तेंदुलकर पहले भी भारतीय टीम को कई बार प्रैक्टिस कराते हुए नजर आये है. वही वह इंग्लैंड के बल्लेबाजों को भी प्रैक्टिस करा चुके है. अर्जुन अपनी क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए अधिकतर इंग्लैंड में ही रहते है और वही अपनी क्रिकेट की बारीकियां सीखते है. स्टार किड होने के कारण उन्हें अंतर्राष्ट्रीय टीम के साथ प्रैक्टिस करने का मौका भी आसानी से मिल जाता है.
श्रीलंका में नहीं छोड़ सके छाप

आपकों यह भी बता दें, कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन हाल में ही भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर गये थे. जहां उन्होंने दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज खेली थी.
भारत ने तो यह टेस्ट सीरीज जीत ली थी, लेकिन अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. जहां वह बल्लेबाजी में दो मैच खेलकर 7 की मामूली औसत से मात्र 14 रन बना पाये थे. वही गेंदबाजी में भी अर्जुन मात्र 3 विकेट ही हासिल कर पाये थे.
यहाँ क्लिक कर देखे वीडियो
— VINEET SINGH (@amit9761592734) August 9, 2018
The post वीडियो : लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के लिए विराट ने लिया अर्जुन तेंदुलकर का सहारा appeared first on SportzWiki Hindi.