खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच 1 अगस्त से शुरू हो गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से पहले 3 टी20 मैचों और 3 वनडे मैचों की सीरीज का आयोजन हुआ। भारत टीम ने टी20 में बाजी मारी। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने भारत को 3 वनडे मैचों की सीरीज में हराकर भारत की लगातार 10 वनडे सीरीज जीतने का सपना तोड़ दिया।
जोस बटलर इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज है। जोस बटलर ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई बार टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। जोस बटलर ने भारत के लिए कहा कि टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन है। बटलर ने एक पोस्ट पर लिखा कि यह शानदार टीम है और टेस्ट मैचों में भारतीय टीम बेहतरीन हैं। ऐसे में सबके लिए यह श्रृंखला काफी बड़ी होगी। इस में कुछ कमाल के मैच होंगे। हम भारत के लिए अच्छी रणनीति बनाकर टेस्ट सीरीज में मैदान में उतरेगें।
इंग्लैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शून्य पर ही पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब तक 20 टेस्ट मैच खेले है। बटलर ने इस दौरान टेस्ट मैचों में 945 रन बनाए है। जोस बटलर का टेस्ट मैचों में 85 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। जोस बटलर ने टेस्ट मैचों में 8 अर्धशतक लगाए है। बटलर ने टेस्ट मैचों में अभी तक एक भी सैकड़ा नहीं जड़ा है। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 89.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 287 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। इंग्लैंड की और से पहली पारी में जोए रूट ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए।