स्पोर्ट्स डेस्क। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 18 वें एशियाई खेलों अब तक भारतीय दल से अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। 18 अगस्त से शुए इन खेलों में अब तक भारतीय दल ने 15 पदक अपने नाम किए है। लेकिन इस बार भारतीय दल में महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन के भारत को अंक तालिका में अच्छी जगह पहुंचा दिया है। इस बार महिलाओं ने भारत को दो स्वर्ण पदक दिलाने में सफल हुई है। दोनों महिला खिलाड़ी ने पहली बार इन खेलों मेंं भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। कल भारत की महिला खिलाड़ी राही सरनोबत ने निशानेबाज़ की 25 मी. पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। इस पदक के साथ भारत को चौथा गोल्ड पदक भी मिला है।
एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार महिला ने निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता है। इस पदक को जीतने राही पहली भारतीय महिला बन गई है। राही ने थाईलैंड खिलाड़ी नपासवान यांगपैबून को हारकर यह पदक जीता है। एशियन गेम्स में अब तक भारत के खाते में चार स्वर्ण, तीन रजत और 8 कांस्य पदक हो गए हैं। इस बार के एशियाई खेलों में भारत की तरफ से लगभग 572 खिलाड़ी है जिसमें 312 पुरुष और 260 महिलाएं है। इस बार का ध्वजवाहक नीरज चोपड़ा बने है। इस बार भारतीय खिलाड़ी लगभग 36 खेलों में भाग ले रहे हैं।
तीरंदाजी, ऐथलेटिक्स, बैडमिंटन, जिम्नैस्टिक, गोल्ड, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कर्राटे, कुराश, पेनकाक सिलात, रोलर स्पोर्ट्स, टेनिस, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल और बॉक्सिंग जैसे कई खेलों में हिस्सा लेंगे। इन खेलों में सबसे पहला स्वर्ण पदक कुश्ती में बजरंग पूनिया ने दिलाया था। इसके बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने के साथ देश की पहली महिला पहलवान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने अब तक 139 गोल्ड मेडल के साथ कुल 616 पदक जीतने में सफल हुआ है।
Herald