विश्व क्रिकेट की नंबर एक टेस्ट टीम भारत वैसे तो पिछले लंबे समय से जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम तीनों ही फॉर्मेट में अपना डंका बजा रही है। खासकर टेस्ट क्रिकेट में तो हर टीम को पछाड़ती नजर आती है लेकिन जैसे ही ये चैंपियन भारतीय टीम अपने घर से बाहर निकलती है ढेर हो जाती है।

इन कारणों से भारत है घर में शेर बाहर ढेर
कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों इंग्लैंड में नजर आ रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि आखिर इतनी मजबूत टीम घर से बाहर निकलते ही ढेर क्योंं हो जाती है। क्या ये टीम सिर्फ घर में शेर है। तो आईए आपको बताते हैं कि भारत को क्यों कहा जाता है घर में शेर बाहर ढेर……..
प्लेइंग इलेवन नहीं चुन पाते संतुलित
भारतीय टीम जब कभी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका या न्यूजीलैंड के दौरे पर जाती है तो वहां पर टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन चुनने में थोड़ी सी चूक कर बैठता है। भारतीय टीम मैनेजमेंट पिच की स्थिति के अनुसार टीम चुनने में कहीं ना कहीं कमी कर जाती है। इसी कारण से उन्हें पूरे मैच के दौरान इसकी कमी का अहसास होता रहता है। और ये बाद में हार की वजह बनती है।

स्पिन गेंदबाजी खेलने के आदी
भारत के पास हमेशा से एक से बढ़कर एक स्पिनर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है यहां की परिस्थिति यहां की स्लो पिचों पर भारतीय टीम को स्पिन गेंद खेलने की इतनी आदत हो जाती है कि वो स्पिन गेंदो को तो सहजता के साथ खेल लेते हैं और इसके इतने आदि हो जाते हैं कि फिरकी को खेलने के तो मास्टर बन जाते हैं।

तेज पिच पर नहीं मिलता खास अभ्यास
भारत में अमूमन सभी पिचें स्पिन होती है। इन पिचों पर तेज गेंदबाजों के लिए कोई मदद ही नहीं होती। ऐसे में तेज गेंदबाजों से ज्यादा स्पिन गेंदबाज ही आक्रमण की जिम्मेदारी संभालते हैं। जिससे बल्लेबाजों को ज्यादातर तेज गेंदबाजी से दूर होना पड़ता है। लेकिन जैसे ही तेज गेंदबाजों के मददगार पिच मिलती है उनकी कमी खुलकर सामने आ जाती है। जिससे उनको परेशानी होती है।

लंबे समय के बाद करते हैं ऐसे देशों का दौरा
भारतीय टीम सालभर में ज्यादातर अपने देश के अलावा श्रीलंका या बांग्लादेश में क्रिकेट खेलती रहती है। भारतीय टीम कभी-कभी ही ऐसे देश का दौरा करती हैं जहाँ की पिचें तेज गेंदबाजों की मददगार होती है। इसी अभ्यास की कमी के कारण भारतीय बल्लेबाजों को तेज पिचों पर दिक्कत होती है।

तेज पिच पर आत्मविश्वास में कमी
भारतीय बल्लेबाज दुनिया में स्पिन गेंदबाजी खेलने में सबसे सक्षम माने जाते हैं। लेकिन जैसे ही ये दिग्गज बल्लेबाज जैसी ही तेज और स्विंग पिच पर जाते हैं तो इनके आत्मविश्वास में अचानक से कमी आ जाती है। भारतीय बल्लेबाजों का आत्मविश्वास स्विंग गेंदबाजी पर जवाब देने लग जाता है। इसी कारण से बल्लेबाज खुद पर विश्वास की कमी के कारण संघर्ष करने लगता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post आखिर क्यों टेस्ट में भारतीय टीम घर में रहती है शेर लेकिन बाहर जाते ही हो जाती है ढेर appeared first on SportzWiki Hindi.