Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला गोल्फ : अमनदीप ने किया पहले स्थान पर कब्जा

दराबाद| अमनदीप द्राल ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 11वें चरण का खिताब अपने नाम कर लिया है। अमनदीप का यह लगातार दूसरा खिताब है।
अमनदीप ने टूर्नामेंट के आखिरी दिन शुक्रवार को तीन ओवर 75 का स्कोर किया और कुल 224 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर कब्जा जमाया।
वह अभी तक चार चरण खेल चुकी हैं जिसमें से तीन में उन्होंने जीत हासिल की है। क्लोवर ग्रींस पर खेले गए आठवें और 10वें चरण अमनदीप ने ही जीते थे। दूसरे स्थान पर तवेशा मलिक रहीं जिन्होंने तीसरे दिन 75 का स्कोर किया।

वहीं खुशी खानीजाऊ ने 78 का स्कोर कर तीसरा स्थान हासिल किया।
अफशान फातिमा ने कुल 14 ओवर 230 के कुल स्कोर के साथ चौथा स्थान हासिल किया। सिद्धी कपूर (73) और मिलि सरोहा (77) 231 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं। इस जीत से अमनदीप हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में तीसरे स्थान पर आ गई हैं।

The post महिला गोल्फ : अमनदीप ने किया पहले स्थान पर कब्जा appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.