Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मॉडलिंग करना हसीन जहां को पड़ सकता है भारी, शमी ने उठाया ये कदम

खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच पिछले कुछ महीनों से चला आ रहा विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपने पति शमी और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हसीन जहां अब दोबारा मॉडलिंग में अपना करियर बनाने में जुट गई है। शमी अब हसीन जहां के इस कदम को कानूनी लड़ाई में अपना हथियार बना रहे हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर मॉडलिंग के अलावा फिल्म निर्देशकों के साथ हसीन जहां की फोटोज व मीडिया की खबरों को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कानूनी लड़ाई में अपना हथियार बना रहे हैं।इस संबंध में भारतीय तेज गेंदबाज के वकील ने न्यायालय से कहा है कि जब हसीन जहां मॉडलिंग के साथ ही फिल्में साइन कर रही हैं तो फिर उन्हें किस बात का गुजारा भत्ता देना चाहिए।

इस पर हसीन जहां के वकील ने न्यायालय को जानकारी देते हुए बताया कि हसीन जहां न तो मॉडलिंग कर रही हैं और न ही उन्होंने कोई फिल्म साइन की है। इस मामले में अभी न्यायालय द्वारा फैसला सुरक्षित रखा गया है।

अभी अपनी बेटी के साथ कोलकाता में रही हसीन जहां ने हाल ही में मॉडलिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली है। इसके अलावा उन्होंने दो फिल्म निर्देशकों के साथ अपनी फोटोज को भी शेयर करते हुए सिनेमा पर्दे पर उतरने का दावा किया था। अब शमी ने इन फोटो व खबरों को बतौर साक्ष्य अपने पास जमा कर लिया है। जानकारी के अनुसार हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के खिलाफ कोलकाता न्यायालय में गुजारा भत्ता देने के लिए मामला दायर किया है।

हसीन जहां ने इससे पहले हाल ही में अपने पति पर उम्र छुपाने का आरोप लगाया था। भारतीय टीम में शामिल तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर हसीन जहां ने फेसबुक पर ये आरोप लगाए थे। हसीन जहां ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी मोहम्मद शमी को 420 कहकर संबोधित करने के साथ ही इस भारतीय गेंदबाज पर उम्र छिपाने के संगीन आरोप लगाए थे। इस संबंध में हसीन जहां ने फेसबुक एकाउंट पर क्रिकटर मोहम्मद शमी की कई मार्कशीटें भी पोस्ट की थी।