Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : अजिंक्य रहाणे और अनुष्का शर्मा को लेकर वायरल हो रही इस तस्वीर पर अब अनुष्का ने दिया करारा जवाब

लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा पूरी इंडियन टीम के साथ लंदन में इंडियन हाई कमीशन पहुंची थी.

वैसे तो भारतीय टीम के किसी भी खिलाड़ी की पत्नी इस दौरान साथ नहीं थी, लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा इस दौरान भारतीय टीम के साथ थी.

वायरल तस्वीर को लेकर सोशल मिडिया में जमकर हुई थी ट्रोल 

भारतीय टीम के इंडियन हाई कमीशन पहुंचने की यह तस्वीर बीसीसीआई ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की थी. जैसे ही यह तस्वीर बीसीसीआई ने सोशल मीडिया में पोस्ट की तो वैसे ही भारतीय टीम के कप्तान की पत्नी अनुष्का शर्मा को ट्विटर युजरों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था.

भारतीय टीम के साथ अकेली अनुष्का शर्मा का होना ट्विटर युजरों को अच्छा नहीं लग रहा था, जिसके बाद ट्विटर यूजर ने अनुष्का शर्मा को जमकर ट्रोल किया था.

अब अनुष्का शर्मा ने दिया ट्रोलरों को करारा जवाब

इस बीच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का ने वायरल तस्वीर के लिए अपने को ट्रोल करने वाले लोगो को करारा जवाब दिया है.

दरअसल अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म सुई-धागा का प्रमोशन कर रही थी. इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनसे पुछा गया, कि आप अपनी उस तस्वीर के बारे में क्या कहना चाहेगी, तो इसके जवाब में अनुष्का ने लोगो को करारा जवाब देते हुए कहा,

“ये बात जो हुई है मुझे नहीं लगता, कि मुझे इस बारे में किसी को कुछ सफाई देने की जरुरत है. इसमें सफाई बनती ही नहीं है. लोग इसमें ट्रोलिंग एक्टिविटी कर रहे है और मै ट्रोलरों को अपना कोई रिएक्शन नहीं देती हूं, मैं उन्हें कोई अटेंशन नहीं देना चाहती हूं. जो भी हुआ है वह सही दिशा निर्देशों के साथ हुआ है. इसलिए मुझे नहीं लगता, कि लोगो के चिल्लाने का यह एक बहुत बड़ा मुद्दा है. निश्चित रूप से इस मुद्दे पर बात करने का कोई तथ्य नहीं है. यह लोगो की एक बे फिजूल की बात है.”

यहाँ क्लीक कर देखे अनुष्का का जवाब 

 

The post वीडियो : अजिंक्य रहाणे और अनुष्का शर्मा को लेकर वायरल हो रही इस तस्वीर पर अब अनुष्का ने दिया करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.