स्पोर्ट्स डेस्क।इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम सभी मैचों में जीत हासिल कर रही है। सबसे पहले विराट सेना ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में शानदार जीत प्राप्त करके भारतीय फैंस को खुशी मनाने का मौका दिया है। लेकिन इस बाद भारतीय क्रिकेट टीम की ए और बी टीम ने शानदार प्रदर्शन करके टीम को अपनी जीत दिलाई है। चतुष्कोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के दो अलग अलग मैचों में दक्षिण अफ्रीका ए और ऑस्ट्रेलिया ए को हराया है। लेकिन इस जीत के साथ भारतीय टीम के दो बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इस जीत में मनीष पांडे ने (95) रन और अंबाती रायुडु ने (62) रन की शानदार नाबाद पारियों की सहायता से टीम को जीत दिलाई है।
भारत बी ने दक्षिण अफ्रीका ए को डकवर्थ लुईस पद्धति से 31 रन से हराया जबकि भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को पांच विकेट से जीत हासिल की है। दक्षिण अफ्रीका ए की पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में 231 रन बनाकर भारत को 232 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 40.3 ओवर में पांच विकेट पर 214 रन बनाये और तभी बारिश आ गई इसके बाद डकवर्थ लुईस पद्बति से भारत को विजेता घोषित किया गया। इस जीत में सबसे ज्यादा योगदार पांडे और शुभमान गिल का रहा जिन्होंने तीसरे विकेट के लिये 88 रन की साझेदारी करके भारत को जीत दिलाने का काम किया है।
दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारतीय गेंदबाजों ने 151 रन पर ऑस्ट्रेलिया टीम को आॅल आउट कर दिया। इसमें मोहम्मद सिराज ने चार और कृष्णप्पा गौतम ने तीन विकेट झटके हैं। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मैच 5 विकेट से जीत लिया है। रायुडु और कृणाल पंड्या ने पांचवें विकेट के लिये 109 रन की साझेदारी के कारण भारत यह मैच आसानी से जीत लिया।
Herald