Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : शिखर धवन ने खोला राज, इस वजह से विश्व में सबसे अच्छी है भारत की स्लिप फील्डिंग

भारतीय टीम के लिए पिछले काफी समय से स्लिप फील्डिंग की समस्या चल रही थी. राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे शानदार स्लिप फील्डरों के बाद से भारतीय टीम की स्लिप फील्डिंग कुछ खास नहीं कर पा रही थी.

मौजूदा इंग्लैंड सीरीज में भारत की स्लिप फील्डिंग शानदार रही है. भारतीय टीम के स्लिप फिल्डर केएल राहुल, शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे शानदार फील्डिंग कर रहे है.

धवन ने बताया भारत की शानदार स्लिप फील्डिंग का राज 

बता दें, कि इसी बीच भारत के शानदार स्लिप फील्डिंग का राज खुद टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने बताया है. शिखर धवन ने अपने अधिकरिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके भारत की स्लिप फील्डिंग का राज बताया है.

यहाँ देखे शिखर धवन की स्लिप प्रैक्टिस का वीडियो 

शिखर धवन ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “स्लिप की फील्डिंग सुधार के लिए कोच श्रीधर के साथ आकर्षक ड्रिल सेटअप तैयार करके रिएक्शन टाइम सुधारने का एक अच्छा अभ्यास. इस वीडियो को देखने वाले सभी को यह टिप्स है, कि स्लिप फील्डिंग करते हुए नीचें झुके रहे और अपने हाथों को नरम रखे.”

 

 

भारत के पास सीरीज 2-2 से बराबर करने का मौका 

बता दें, कि अब भारतीय टीम के पास सीरीज 2-2 से बराबर करने का मौका है. भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच गुरुवार 30 अगस्त से साउथम्पटन के द रोस बॉल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. भारतीय टीम अगर यह टेस्ट मैच में जीत हासिल कर लेगी, तो भारतीय टीम इस मैच को अपने नाम कर लेगी.

The post वीडियो : शिखर धवन ने खोला राज, इस वजह से विश्व में सबसे अच्छी है भारत की स्लिप फील्डिंग appeared first on SportzWiki Hindi.