Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: एकबार फिर रविचंद्रन अश्विन के फिरकी को नहीं समझ आए कुक, हुए क्लीन बोल्ड

इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 287 रन बनाये वहीं भारतीय टीम ने इसके जवाब में 274 रन बना दिए। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड टीम को 13 रनों की मामूली बढत मिली है लेकिन रविचंद्रन अश्विन के इरादे कुछ और ही थे।

दूसरी पारी में अश्विन ने किया कुक को बोल्ड

पहली पारी में बढत के बाद इंग्लैंड टीम की नजर दूसरी पारी में ठोस शुरुआत पर थी। लेकिन, भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने उनके मसुबों पर पानी फेर दिया। अश्विन ने दूसरी पारी के तीसरे ही ओवर में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक को बोल्ड कर इंग्लैंड को शुरूआती झटका दे दिया।

पहली पारी में भी ऐसे ही किया था आउट

मैच की पहली पारी में भी कुक अश्विन का ही शिकार हुए थे। भारतीय ऑफ स्पिनर ने उनके मिडिल स्टंप पर गेंद फेंकी थी और यह गेंद गिरने के बाद बाहर निकली। कुक को टर्न का बिलकुल अंदाजा नहीं हुआ और गेंद बाहर निकलते हुए इंग्लिश बल्लेबाज का ऑफ स्टंप उड़ा ले गई।

टेस्ट मैचों में रविचंद्रन अश्विन दुनिया के सबसे बेहतरीन गेदबाजों में शामिल हैं। अश्विन ने दुनिया के लगभग सभी बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया है। शायद ही कोई ऐसा बल्लेबाज हो जो टेस्ट मैचों में अश्विन के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी कर पाया हो।

9वीं बार किया कुक का शिकार

अश्विन ने टेस्ट मैचों में 9वीं बार एलिस्टर कुक का शिकार किया है। इसके अलावा उन्होंने बॉल टेम्परिंग में एक साल का बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान डेविड वार्नर को भी 9 बार अपना शिकार बनाया है। इन्हीं दोनों बल्लेबाज सबसे ज्यादा बार इस बहर्तीय ऑफ स्पिनर का शिकार हुए हैं।

इसके अलावा अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के एड कोवान को 7 जबकि डैरेन ब्रावो, मार्लन सैमुअल्स,मिचेल स्टार्क और मोनी मोर्केल को 6-6 बार अपना शिकार बनाया हैं।

देखिए अश्विन ने कुक को दूसरी पारी में कैसे आउट किया:

 

The post वीडियो: एकबार फिर रविचंद्रन अश्विन के फिरकी को नहीं समझ आए कुक, हुए क्लीन बोल्ड appeared first on SportzWiki Hindi.