एजबेस्टन में भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेल रही है. इस दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम कुरेन सबसे खतरनाक साबित होते हुए नजर आ रहे हैं.
भारत के पहली पारी के पहले तीन विकेट अकेले सैम कुरेन ने लिए हैं. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम 287 रनों पर ऑल आउट हुई.
कुरेन की गेंद में फंसे मुरली विजय
इंग्लैंड के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का पहला विकेट मुरली विजय के रूप में गिरा. मुरली विजय सैम की अंदर आती हुई गेंद बिल्कुल भी नही समझ पाए और एलबीडब्लू आउट हो गए.
हालांकि विकेट लेने के बाद सैम कुरेन का जश्न भी देखने लायक है. मुरली विजय के बाद कुरेन ने दो विकेट और लिए. पहले केएल राहुल को सिर्फ चार पर चलता किया, जबकि इसके बाद शिखर धवन भी 24 रन बनाकर सैम का शिकार बने. कुरेन की गेंद पर धवन स्लिप पर खड़े मलान को कैच थमा कर आउट हुए.
— Shekhar Singh (@Shekhar_jour) August 2, 2018
इससे पहले इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 287 रन बनाए. जिसमें जो रूट ने 80 और जोनी बैरस्टो ने 70 रन बनाए. भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए. अश्विन ने चार और मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए. जबकि उमेश यादव और इशांत शर्मा को एक-एक विकेट मिला.

भारत को पहला विकेट अश्विन ने एलिस्टर कुक को आउट कर दिलाया था. कुक अश्विन की गेंद को बिल्कुल भी नही समझ पाए थे और बोल्ड हुए. अश्विन ने 26 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें 7 ओवर उन्होंने मेडन निकाले.
पहले दिन का खेल ख़त्म होने के बाद अश्विन ने अपनी शानदार गेंदबाजी के बारे में बताया कि उन्होंने अपने एक्शन में कुछ बदलाव किया है. जिसका उन्हें फायदा भी मिल रहा है.
The post वीडियो: सैम कुरेन की गेंद पर पूरी तरह चकमा खा गए मुरली विजय, देख आपको भी नहीं होगा यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.