Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संजय मांजरेकर ने भारतीय खिलाड़ियों पर लगाया आरोप, नहीं करता मुझसे कोई बात

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच बर्मिंघम के एजेबेस्टन मैदान पर पहला टेस्ट मैच जारी है. इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल आज 3 अगस्त शुक्रवार को खेला जा रहा है. यह मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और इस मैच के तीसरे दिन का खेल रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है.

तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले मांजरेकर का अजीबोगरीब बयान 

आपकों बता दें, कि तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले प्री शो के दौरान संजय मांजरेकर ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है, जिसमे उन्होंने साफ़ कहा है, कि उनसे भारतीय टीम के खिलाड़ी बात नहीं करते है.

मुझसे भारतीय खिलाड़ी बात नहीं करते 

प्री शो के एंकर दीपदास गुप्ता ने जब संजय मांजरेकर से पूछा कि आप तो ग्राउंड पर ही हो, तो क्या आपने यहां किसी खिलाड़ी से तीसरे दिन की प्लानिंग के बारे में बात की, इसके जवाब में संजय मांजरेकर ने कहा,

“मुझसे भारतीय खिलाड़ी ज्यादा बात नहीं करते है. मैं भी आता हूं और अपना काम करके निकल जाता हूं. मैं भी सिर्फ अपने काम से काम रखता हूं.”

देते रहते है खिलाड़ियों के लिए अटपटे बयान 

आपकों बता दें, कि संजय मांजरेकर खिलाड़ियों के लिए अटपटे बयान देते रहते है. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2017 में धोनी की धीमी बल्लेबाजी की भी आलोचना कर चुके है.

वही किरेन पोलार्ड से भी वह आईपीएल 2017 के दौरान उलझ चुके है. संजय मांजरेकर ने पोलार्ड को आईपीएल 2017 के दौरान पागल कह दिया था, जिसका पोलार्ड ने भी सोशल मीडिया में करारा जवाब दिया था.

संजय मांजरेकर ने भारतीय टीम के लिए 37 टेस्ट मैच और 74 वनडे मैच खेले है. 37 टेस्ट में उन्होंने 37.14 की औसत से 2043 व 74 वनडे में 33.23 की औसत से 1994 रन बनाये हुए है. संजय मांजरेकर भारत के ही पूर्व क्रिकेटर विजय मांजरेकर के बेटे है. संजय ने 1987 से 1996 तक भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला.

The post संजय मांजरेकर ने भारतीय खिलाड़ियों पर लगाया आरोप, नहीं करता मुझसे कोई बात appeared first on SportzWiki Hindi.