Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रेक मिलते ही कोहली-अनुष्का निकले शॉपिंग करने, डॉगी के साथ दिखे मस्ती के मूड़ में

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने तीसरे टेस्ट मैच में भारत की जीत में अहम भूमिका निभायी। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की हार हुई और वो सीरीज हार के किनारे पर आ खड़े हुए लेकिन कप्तान विराट कोहली ने तीसरे टेस्ट मैच में अपने बल्ले का ऐसा दम दिखाया कि इंग्लिश खेमा बेदम हो गया।

विराट कोहली की तीसरे टेस्टमैच में रही बड़ी भूमिका

विराट कोहली ने नॉटिंघम टेस्ट मैच मैच की पहली पारी में 97 रन बनाए तो दूसरी पारी में इस भारतीय रन मशीन ने 103 रन की पारी खेली और इनकी बदौलत भारत ने इस मैच को 203 रनों से अपने नाम कर सीरीज में वापसी कर ली है। इस मैच में विराट कोहली को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच मिला।

Kohli again became number one in the ICC rankings

कुछ दिन का ब्रेक मिलने पर कोहली निकले अनुष्का के साथ छुट्टी पर

भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद अब तीसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से साउथंपटन में खेला जाना है। और उससे पहले भारतीय टीम के साथ ही कप्तान विराट कोहली भी कुछ दिन की छुट्टियों के लिए अपनी पत्नी के अनुष्का शर्मा के साथ निकल पड़े हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को दिनभर मौज की और शॉपिंग की।

एक डॉगी के साथ मिलकर विराट-अनुष्का ने ली तस्वीर

इसी दौरान एक शॉपिंग सेंटर पर सामान खरीदने के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक डॉगी के साथ तस्वीर खींचवायी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने डॉगी के साथ जो तस्वीर ली उसकी फोटो को कोहली ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की। जिसके साथ लिखा कि “हमने एक बॉय(डॉगी) के साथ मुलाकात की। जो हमारे साथ तस्वीर लेने के दौरान बहुत धेर्यवान दिखा।”

छुट्टी मिलते ही विराट-अनुष्का बिताते हैं साथ समय

आपको बता दें कि विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इंग्लैंड दौरा शुरु होने के साथ ही अपने पति के साथ ही है। ये क्यूट कपल जब भी मौका मिला इंग्लैंड में एक साथ मस्ती के लिए निकल पड़े। इंग्लैंड दौरे पर इस कपल की एक साथ कई यादें जुड़ गई हैं जब उन्होंने यहां एक साथ समय बिताया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ब्रेक मिलते ही कोहली-अनुष्का निकले शॉपिंग करने, डॉगी के साथ दिखे मस्ती के मूड़ में appeared first on SportzWiki Hindi.