Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विडियो : रूट को कुछ इस तरह रन आउट कर दिया कोहली ने, अंपायर सहित सब रह गये हैरान

भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच टेस्‍ट की सीरीज के पहले मैच में आज दोनों टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला. पहले दिन जहां पहले दो सेशन मेजबान इंग्‍लैंड टीम के नाम रहे, वहीं आखिरी सेशन में कोहली के गेंदबाजों के जोरदार प्रदर्शन के बल पर टीम इंडिया वापसी करने में कामयाब रही. भारतीय टीम ने इस सेशन में छह विकेट हासिल करते हुए इंग्‍लैंड की बल्‍लेबाजी पर ‘ब्रेक’ लगा दिया.

इंग्लैंड के बल्लेबाज हुए फेल 

मेजबान इंग्‍लैंड के लिए पहली पारी में कप्‍तान जो रूट (80) और जॉनी बेयरस्‍टॉ (70) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. ओपनर कीटन जेनिंग्‍स ने भी 42 रन बनाए. पहले दिन स्‍टंप के समय इंग्‍लैंड का स्‍कोर 88 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन था. सैम कुरेन 24 और जेम्‍स एंडरसन बिना कोई रन बनाए विकेट पर थे. भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक चार और मोहम्‍मद शमी ने दो विकेट लिए. उमेश यादव और ईशांत शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया.इससे पहले भारत ने आज पुजारा  को टीम में शामिल नही किया.

अश्विन और शमी ने टीम को दिलाई वापसी 

शमी और अश्विन से जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी,उन्होंने ठीक वैसा ही प्रदर्शन किया. अश्विन इस मैच में चार विकेट हासिल किये. वही उनके अलावा यो यो टेस्ट में पास होने के बाद टीम में वापसी कर रहे मोहम्मद शमी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और दो विकेट हासिल किये.

रूट को रन आउट कर के कुछ इस तरह से किया कोहली ने सेलेब्रेट 

पहली पारी में रूट 80 रन बना के मैदान पर टिके हुए थे. इस दौरान उन्होंने एक रन चुराने की कोशिश की. कोहली ने इस मौके का फायदा उठाते हुए रूट को रन आउट कर दिया. उनके रन आउट करने के बाद कोहली अपने ही रंग में नज़र आए और उन्होंने रूट को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

The post विडियो : रूट को कुछ इस तरह रन आउट कर दिया कोहली ने, अंपायर सहित सब रह गये हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.