Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला हॉकी विश्व कप: इटली को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत

खेल डेस्क। लालरेम्सियामी, नेहा गोयल और वंदना कटारिया के शानदार खेल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने इटली टीम को 3-0 से शिकस्त देकर विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब भारतीय टीम का गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड से मुकाबला होगा।

Ind v Eng 1st Test: ये रिकॉर्ड बनाने उतरेंगे भारत और विराट कोहली

17वीं रैंकिंग वाली इटली के खिलाफ क्रॉसओवर मैच में भारतीय टीम की ओर से लालरेम्सियामी ने 20वें, नेहा गोयल ने 45वें और वंदना कटारिया ने 55वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को हॉकी के इस बड़े टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह दिलाई।भारतीय कप्तान रानी ने इस जीत के बाद कहा कि हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है । अब हमारा सफर यहीं नहीं रुकेगा।

भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे के कार्यक्रम का हुआ ऐलान, इस दिन खेला जाएगा पहला मैच

भारतीय टीम ने शुरू से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। भारत को पहली सफलता लालरेम्सियामी ने दिलाई। इस भारतीय खिलाड़ी ने सर्कल पर वंदना से गेंद लेकर विरोधी गोलकीपर मार्टिन किरिको को छकाते हुए अपनी टीम के लिए पहला गोल दागा। दूसरे हाफ में इटली ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। उसकी ओर से जसबीर सिंह और लारा ओवियेडो ने गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन वह उन मौकों को गोल में बदलने में नाकाम रही।

ये हैं भारत के वो दिग्गज बल्लेबाज जिन्होंने इंग्लैंड की धरती पर मचाया धमाल

तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में नेहा गोयल ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल भारतीय टीम की बढ़त 2-0 की। नेहा ने ये गोल मैच के 45वें मिनट में किया। इसके बाद भारत की अनुभवी खिलाड़ी वदंना कटारिया ने 55वें मिनट में तीसरा गोल करके इटली की मैच में वापसी के रास्ते बंद कर दिए। एक अन्य मैच में मेजबान इंग्लैंड ने कोरिया को 2-0 से शिकस्त देकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

इससे पहले टूर्नामेंट के पूल-बी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड और अमेरिका के खिलाफ ड्रॉ खेला। जबकि आयरलैंड के खिलाफ उसे हार झेलनी पड़ी थी। भारत के पास अब आयरलैंड से पिछली हार का बदला लेने का मौका होगा।