स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड की बीच चल रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को पहली पारी में 287 रन पर आउट करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा काम करके दिखाया। लेकिन जब भारतीय टीम पहली पारी बल्लेबाजी करने उतरी तो विराट कोहली के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज इंग्लैंड की गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और भारतीय टीम 274 रन पर आॅल आउट हो गई है। भारतीय टीम की तरफ से अगर कप्तान कोहली ने 149 रनों की पारी नहीं खेली होती तो भारतीय टीम पहली पारी में मेजबान से बहुत पीछे रह जाती। लेकिन विराट ने अपनी टीम के लिए शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को सम्मान जनक स्कोर पर लाकर खड़ा किया।
विराट ने शतक लगाने के साथ अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो किसी दूसरे खिलाड़ी के लिए बनाना आसान काम नहीं होगा। विराट कोहली टेस्ट मैचों की 124 पारियों में 7000 अन्तर्राष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। विराट कोहली के साथ पहली पारी में चार विकेट अपने नाम करने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय तेज गेंदबाज इंशात शर्मा को रिकॉर्ड तोड़ने के साथ उस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है जो पहले ऑस्ट्रेलिया के मिशेल जॉनसन और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट के नाम है।
अश्विन ने इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कुक को दो बार बोल्ड करके सबसे ज्यादा बार आउट करने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। कुक को अश्विन से पहले भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 8 बार आउट किया है। अश्विन ने 12 टेस्ट मैचों में कुक का नौ बार शिकार किया है। अश्विन से पहले ऑस्ट्रेलिया के मिशेल जॉनसन और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने कुक को 9-9 बार आउट कर चुके हैं। कुक को अब तक सबसे ज्यादा बाद किसी ने आउट किया है तो वह दक्षिण अफ्रीका के मोर्नी मोर्कल है। मोर्कल ने 19 टेस्टों में कुक को 12 बार आउट किया है।
Herald