Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट की दुनिया के वो सितारे जो एक रात में अपने गलत कर्मो के कारण हीरो से बने विलेन

आज हम आपकों उन दिग्गज क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे, जो क्रिकेट की दुनिया में एक रात में ही अपने देश व विश्व क्रिकेट के हीरो से विलेन बने. आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के भी कई ऐसे क्रिकेट है जो एक वक्त देश के हीरो हुआ करते थे, लेकिन अपने गलत कर्मो से यह खिलाड़ी एक रात में ही हीरो से विलेन बन गये थे.

आइये डालते है एक नजर ऐसे खिलाड़ियों पर :

मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारतीय टीम के 90 के दशक के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का भी करियर फिक्सिंग में नाम आने के चलते ही समाप्त हुआ. मैच फिक्सिंग में नाम आने के कारण ही मोहम्मद अजहरुद्दीन अपने करियर में मात्र 99 टेस्ट मैच ही खेल पाये.

90 के दशक में मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर से भी बड़ा नाम हुआ करता था. वह देश के हीरो थे, लेकिन फिक्सिंग में लिप्त पाये जाने के कारण बीसीसीआई ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था.

हंसी क्रोनिया

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हंसी क्रोनिया को दक्षिण अफ्रीका की टीम का सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता था, लेकिन साउथ अफ्रीका क्रिकेट में उनकी छवि तब खराब हो गई जब उनका नाम मैच फिक्सिंग में आया.

इसके बाद  क्रोंजे ने भी फिक्सिंग के अपने ऊपर लगे आरोपों को सही बताया था, जिसके बाद साउथ अफ्रीका बोर्ड ने उन्हें हमेशा के लिए बैन कर दिया था. वह एक रात में ही हीरो से विलेन बन गये थे. इसके बाद साल 2002 में एक विमान दुर्घटना में दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी.

सलमान बट 

पाकिस्तान टीम के ओपनर बल्लेबाज सलमान बट भी 2010-11 में इंग्लैंड दौरे में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में फंस चुके है. वह एक शानदार ओपनर थे. पाकिस्तान की जनता उनसे बहुत प्यार करती थी, लेकिन अपने कर्मो के चलते वह एक रात में ही अपने देश के हीरो से विलेन बन गये थे.

वह कुछ समय जेल में भी रहे और उन पर पीसीबी ने पांच साल का प्रतिबंध लगाया था. जो अब खत्म हो चुका है. फिलहाल व पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट खेल रहे है, लेकिन अभी भी उन्हें पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में वापसी का इंतजार है.

अजय जडेजा 

भारतीय टीम के पूर्व मध्यक्रम के बल्लेबाज अजय जडेजा भी 1999 में फिक्सिंग के आरोप में फंस चुके है. जिस कारण उन पर 5 साल का प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन इसके बाद वह कभी भारतीय टीम के लिए नहीं खेल पाये. उन्हें देश के लोग काफी प्यार करते थे, लेकिन उनकी इस हरकत के बाद वह हीरो से विलेन बन गये थे.

मोहम्मद आमिर 

पाकिस्तान के सलमान बट व मोहम्मद आसिफ के साथ 2010-11 के इंग्लैंड दौरे में स्पॉट फिक्सिंग में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भी फंसे थे उन पर जानबूझकर नो बॉल कराने का और उन पर भी पीसीबी ने पांच साल का प्रतिबंध लगाया था.

विश्व क्रिकेट के लिए आमिर एक उभरते हुए शानदार युवा तेज गेंदबाज थे, लेकिन उनकी इस शर्मनाक हरकत के बाद वह विश्व क्रिकेट के हीरो से जीरो बन गये थे.

हालाँकि, अब मोहम्मद आमिर से वह पांच साल प्रतिबंध हट चुका है और वह फिलहाल पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम से खेल भी रहे है. क्रिकेट प्रेमियों ने बड़ा दिल दिखाते हुए उन्हें माफ़ कर दिया है.

The post क्रिकेट की दुनिया के वो सितारे जो एक रात में अपने गलत कर्मो के कारण हीरो से बने विलेन appeared first on SportzWiki Hindi.