भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को लगभग अकेले ही जीत तक पंहुचा दिया था. मगर किसी और बल्लेबाज का साथ ना मिलने की वजह से भारत को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा. वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय का कहना है कि इंग्लैंड टीम को विराट से डर नही है. जेसन इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं हैं.
ये कहा जेसन रॉय ने
जेसन रॉय एमसीसी स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट काऊड्री लेक्चर क्रायक्रम में ग्रुप डिसकसन में बोल रहे थे. इस ग्रुप डिसकसन में आईसीसी के मुख्य अधिकारी डेविड रिचर्ड्सन, पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर भी शामिल थे.
जब जेसन रॉय से विराट कोहली के बारे में पूछा गया कि क्या इंग्लैंड विराट कोहली से डरी हुई है. इस पर रॉय ने कहा कि इंग्लैंड टीम विराट से भयभीत नही है.

हालांकि विराट कोहली को एक शानदार बल्लेबाज मानते हुए रॉय ने कहा ”वह निश्चित रूप से एक महान खिलाड़ी हैं. वह एक अच्छे एथलीट भी हैं, जोकि मैदान पर काफी प्रभावी रहते हैं. हमें किसी भी तरह से उन्हें रोकने का तरीका ढूँढना है. इसलिए हम यहां उनकी बहुत अधिक प्रशंसा नही कर सकते.”
“We’re not scared of him”@JasonRoy20 says that despite the talents of Virat Kohli, England don’t fear the prospect of coming up against him.
Watch live
https://t.co/Za9EqiZPjV#CowdreyLecture pic.twitter.com/nHGKwFE5X9
— Lord’s Cricket Ground (@HomeOfCricket) August 6, 2018
विराट कोहली ने एजबेस्टन में हुए पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी. पहली पारी में कोहली ने 149 रनों की पारी खेली थी. जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 51 रन बनाए थे.
अगर विराट कोहली आउट ना होते, तो भारत की जीत लगभग तय थी. विराट के अलवा कोई भी बल्लेबाज मैच की दोनों पारियों अर्द्धशतक तक नही लगा सका, जोकि भारत की हार का कारण रहा.
The post विराट कोहली से बिलकुल भयभीत नहीं है इंग्लैंड: जेसन रॉय appeared first on SportzWiki Hindi.
“We’re not scared of him”