पिछले कुछ वर्षों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) युवा खिलाड़ियों को एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म दे रहा है, जिससे वह सीनियर खिलाड़ियों से सीख सकें. अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया और अब वह रहाणे की बल्लेबाजी तकनीक को अपना रहे हैं.
पीटर हैंड्सकॉम्ब ने आईपीएल-2016 में राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट की ओर से अजिंक्य रहाणे के साथ खेला था. इस दौरान उन्हें सिर्फ दो मैचों में ही खेलना का मौका मिला था. वहीं हैंड्सकॉम्ब का कहना है कि इस दौरान उन्हें काफी अनुभव मिला.
हैंड्सकॉम्ब अपना रहे रहाणे के खेलने का तरीका

हैंड्सकॉम्ब ने कहा ”कुछ वर्ष पहले मैंने आईपीएल में अजिंक्य रहाणे के साथ खेला था. मुझे पसंद है जिस तरह से वह खेलते हैं. उनके पास स्पिन को बैकफुट पर जाकर खेलने का सामर्थ्य है. मैंने उन्हें देखा है. उसी दौरान हमारे बीच कुछ एक या दो बार बातचीत भी हुई. मुझे लगता है कि वह एक क्वालिटी प्लेयर हैं. मैंने उनकी तरह खेलने की कोशिश की है”
पीटर हैंड्सकॉम्ब ऑस्ट्रेलिया ए टीम में शामिल हैं और भारत के दौरे पर आए हुए हैं. भारत में इंडिया ए टीम सीरीज खेली जा रही है. जिसमें इंडिया ए, ऑस्ट्रेलिया ए, साउथ अफ्रीका ए टीम और इंडिया बी टीम आमने-सामने हैं.
मेलबर्न में जन्मे पीटर हैंड्सकॉम्ब ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 13 टेस्ट और 8 वनडे मैच खेले हैं. टेस्ट में हैंड्सकॉम्ब ने 43.63 की औसत 829 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने 2 शतक और 4 अर्द्धशतक लगाए. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 110 रहा.

वहीं वनडे क्रिकेट में उन्हें 8 मैच खेलने का ही मौका मिला. जिसमें उन्होंने सिर्फ 149 रन बनाए हैं. हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हैंड्सकॉम्ब का रिकॉर्ड अच्छा है. उन्होंने 90 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. जिसमें 39.49 की औसत से 5529 रन बनाए. इसमें 13 शतक और 31 अर्द्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 215 रनों का रहा.
The post आईपीएल में इस भारतीय खिलाड़ी को बल्लेबाजी देख प्रभावित हुए पीटर हैंड्सकॉम्ब, कर रहे हैं नकल appeared first on SportzWiki Hindi.