Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यो-यो टेस्ट में विराट कोहली और मनीष पाण्डेय को भी मात दे गया रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का यह खिलाड़ी

12 अगस्त रविवार को ही तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) का समापन हुआ है. टीएनपीएल के इस सीजन को मदुरई पैंथर्स की टीम ने जीत लिया था.

मदुरई पैंथर्स के लिए इस सीजन अरुण कार्तिक ने शानदार खेल दिखाया. वह इस सीजन तमिलनाडु प्रीमियर लीग के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने. उन्होंने फाइनल में भी अपनी टीम के लिए 50 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली थी.

हमारे पास थी एक अच्छी टीम

स्पोर्ट्स स्टार लाइव से बात करते हुए अरुण कार्तिक ने अपने एक बयान में कहा, “हमारे पास एक अच्छी टीम थी. हमारी एक अच्छी टीम थी, और हम जानते थे कि हम इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है. पहले मैच में हार के बाद, हम एकजुट हुए और शानदार प्रदर्शन किया.

पहली जीत ने हमारे भीतर विश्वास बढ़ाया, प्लेऑफ के बाद लड़कों को मुझे प्रेरित करने की आवश्यकता नहीं थी. वह खुद ही अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे.”

अरुण कार्तिक ने अपने शानदार प्रदर्शन के लिए कहा, “मुझे उम्मीद नहीं थी, कि मैं इस सीजन इतना अच्छा कर पाऊंगा, लेकिन अब मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. मैं सिर्फ टीम में योगदान देना चाहता था.”

मैंने 19.2 का यो-यो टेस्ट स्कोर किया

अरुण कार्तिक ने आगे कहा, “टी-20 लीग में भाग लेना के लिए फिटनेस महत्वपूर्ण है. मैंने 1 9.2 के स्कोर के साथ एक महीने पहले ही यो-यो टेस्ट पास किया था. 

इन टूर्नामेंटों में आपको अच्छी फिटनेस की जरूरत है, मैं जानता हूं, कि विराट कोहली और मनीष पांडे ने इंग्लैंड दौरे से पहले क्रमश: 19 और 19.2 के यो-यो टेस्ट स्कोर हासिल किये थे. जो भारतीय टीम के बेस्ट स्कोर थे. “

सीनियर के कहने पर बदली थी रणजी टीम 

बता दें, कि अरुण कार्तिक आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग और आरसीबी टीम का हिस्सा रह चुके है. उन्होंने चैंपियंस लीग 2011 के एक मैच में आरसीबी की टीम को अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाई थी और सेमीफाइनल में पहुंचाया था.

उन्होंने अपने बयान में आईपीएल को लेकर कहा, “मैंने आईपीएल से बहुत कुछ सीखा है. मैं तमिलनाडु की उस टीम में भी बतौर ओपनर बल्लेबाज शामिल था. जिस टीम में मुरली विजय और अभिनव मुकुंद जैसे ओपनर थे. मुझे याद है, कि मैं एक पूरा सीजन एक भी मैच नहीं खेल पाया था और तब मुझे मेरे सीनियर खिलाड़ियों ने दूसरी रणजी टीम से खेलने का सुझाव दिया था. फिलहाल मेरा ध्यान डोमेस्टिक होम सीजन में है.”

The post यो-यो टेस्ट में विराट कोहली और मनीष पाण्डेय को भी मात दे गया रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का यह खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.