Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण प्रशंसकों के निशाने पर आई अनुष्का शर्मा

खेल डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस समय एक विशेष कारण से प्रशंसकों के निशाने पर बनी हुई है। इसका कारण इंग्लैंड में मंगलवार को भारतीय उच्चायोग द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम को दी गई डिनर पार्टी में अनुष्का शर्मा का शामिल होना है।

पहली बार इस अभिनेता साथ सिनेमा पर्दें पर नजर आ सकती है करीना कपूर

भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस कार्यक्रम में भारतीय टीम के साथ मौजूद रही। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस कार्यक्रम की फोटो अपने ट्विटर अकाउंड पर शेयर की है।

इस फोटो में विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भारतीय टीम के खिलाडिय़ों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई की ओर से ट्विटर पर डाली गई फोटो में विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री से लेकर सभी भारतीय खिलाड़ी मैचिंग ड्रेस में नजर आ रहे हैं। वहीं इंग्लैंड में ही मौजूद अनुष्का शर्मा ग्रीन कलर का सूट पहन रखा था।

सानिया मिर्जा की बायोपिक में नजर आ सकती है ये खूबसूरत बॉलीवुड स्टार

अनुष्का शर्मा का भारतीय उच्चायोग द्वारा दिए गए इस डिनर में भारतीय टीम के साथ शामिल होना ही प्रशंसकों को हजम नहीं हो पा रहा है। इस कार्यक्रम में विराट कोहली के अलावा किसी भारतीय क्रिकेटर की पत्नी शामिल नहीं हुई थी।

इसके बाद प्रशंसकों ने अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया। कुछ प्रशंसकों ने तो यहां तक कह दिया कि नौ अगस्त से शुरू होने वाले अगले मैच के लिए अनुष्का शर्मा को भी भारत की अन्तिम एकादश में शामिल कर लिया जाए।

एम. करूणानिधि ​ने राजनीति में ही नहीं बल्कि सिनेमा जगत में भी छोड़ी अपनी छाप, ​मिल चुकी है 'कलेगनार' की उपाधि

गौरतलब है कि पांच मैचों की सीरीज के बर्मिंघम में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम को मेजबाज इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली के अलावा सभी बल्लेबाजों ने निराश किया था। अब भारतीय टीम का लक्ष्य नौ अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी हासिल करने का होगा।