Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जसप्रीत बुमराह ने खोला अपनी सफलता का पिटारा, इस कारण लिए तीसरे टेस्ट में पांच विकेट

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज में 2—0 से पिछड़ कर मैच जीतने में कामयाबी हासिल की। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड अब 2—1 से आगे है। नाटिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान विराट कोहली ने तीसरे टेस्ट मैच में पहली पारी में 97 और दूसरी पारी में शानदार शतक लगाने में सफल रहे। विराट कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए तीसरे टेस्ट मैच में मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

तीसरे टेस्ट मैच में भारत के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में भारत के आॅलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पांच विकेट चटकाए। दूसरी पारी में शुरुआती दो टेस्ट में चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लिए।

चोट के बाद वापसी करने वाले बुमराह ने बताया कि जब मैंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया, तो मेरा पहला स्पेल 10 ओवर का था। मैं रणजी ट्रॉफी में हमेशा अधिक से अधिक ओवर करता रहा, जिससे मुझे मदद मिली। इसका मुझे आज भी फायदा मिला। जसप्रीत बुमराह ने अपने वनडे करियर में 37 मैच खेले है। बुमराह ने इस दौरान अब तक वनडे में 64 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है। वनडे में बुमराह का 27 रनों पर 5 विकेट बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन है। बुमराह ने करियर में तीन टेस्ट मैच खेले है और इस दौरान बुमराह ने 14 विकेट लिए है।

इन भारतीयों ने जीते वनडे में सबसे ज्यादा मैन आॅफ द मैच, टॉप में ये दिग्गज

भारत और इंग्लैंड के बीच अब चौथा टेस्ट मैच में 30 अगस्त से साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए चौथा टेस्ट मैच बहुत अहम है। भारत जहां चौथा टेस्ट मैच जीतकर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में बराबरी पर आने का प्रयास करेगा। वहीं, इंग्लैंड की चौथा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज जीतने का प्रयास करेगी।