स्पोर्टस डेस्क। क्रिकेट की दूनियां में जहां सभी देशों का एक-दूसरे देश में दौरा होना आम बात हैं वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ खेलने के लिए अनेक देश मना कर चुके हैं। दरअसल पाकिस्तान की सरजमीं पर आतंकवाद को बढावा देने वाल खबरों से ये देश पाक के साथ किसी भी तरह का मैच खेलना नही चाहते हैं। हालहीं में एक ऐसा ही गहरा झटका फिर से लगा हैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को। दरअसल न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान की सरजमीं पर क्रिकेट खेलने से मना कर दिया हैं। खबरों के अनुसार दुबई में आयोजित होनी वाले टी-20 सीरीज को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने देश में आयोजित करवाना चाहता था जो अक्टूबर माह में होने वाली थी, मगर पाक क्रिकेट बोर्ड के इस प्रस्ताव के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने साफ शब्दों में इंकार कर दिया।
खबरों के अनुसार जहां अंतर्राष्ट्रिय मंच पर बार-बार पाक को आतंकवादी राष्ट्र घोषित करने की मांग उठ रही हैं वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले ने पाक क्रिकेट बोर्ड को गहरा झटका पहुंचाया हैं। अंतर्राष्ट्रिय क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाडियों की बहाली की सारी कोशिशें इस तरह के फैसलों से धुमिल होती दिखाई दे रही हैं। गौरतलब हैं कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 3-3 वनडे मैच और टी-20 सीरीज खेलना तय हुआ था जो अक्टूबर में खेले जाने हैं। इन मैचों का आयोजन दुबई में हुआ था मगर पीसीबी इन मैचों में अपने देश में करवाना चाहता था।
इस बात की जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट के चेयरमैन ग्रेग बार्सले ने दी हैं और कहा हैं कि पाकिस्तान से हम पूरी सहानुभूति रखते है। हमारा देश भी आईसीसी के सदस्य देशों में से एक हैं और आईसीसी इस देश में क्रिकेट की संभावनाओं और बहाली से जूडी तमाम कोशिशें कर रही हैं। हम आईसीसी और पाकिस्तान का पूरा समर्थन करते हैं मगर इन हालातों में पाकिस्तान में क्रिकेट खेलना संभव नही हैं। इससे पहले वर्ष 2003 में न्यूजीलैंड ने अंतिम बार पाकिस्तान में क्रिकेट खेला था या भाग लिया था। श्रीलंकाई टीम के ऊपर वर्ष 2008 में हुए हमले के बाद पडौसी देश में कोई भी अंतरराष्ट्रीय टीम दौरा नही करना चाहती हैं।
Herald