Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीसरे टेस्ट के लिए अजित आगरकर ने चुनी अपनी बेस्ट इलेवन, इन दिग्गजों को दिखाया बाहर का रास्ता

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर अजीत आगरकर को भरोसा है कि भारतीय टीम इंग्लैंड में वापसी करेगी. उन्होंने तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. इस दौरान इस दिग्गज खिलाड़ी ने बताया कि किस तरह से भारत 2-0 से पिछड़ने के बाद वापसी कर सकती है.

उन्होंने तीसरे टेस्ट में भी धवन की जगह पुजारा को टीम में प्राथमिकता दिया . साथ ही दिनेश कार्तिक को बाहर का रास्ता दिखाते हुए पंत को अंतिम 11 में शामिल करने पर जोर दिया.

अजीत आगरकर क्रिकइन्फो को दिए इंटरव्यू में कहा कि कप्तान कोहली को कंडीशन के हिसाब से मैदान पर उतरना चाहिए. विकेट को देखते हुए गेंदबाजों का चयन करना चाहिए.

पेस अटैक के बारे में पूछे जाने पर आगरकर ने बताया, मुझे लगता है कप्तान विराट को मोहम्मद शमी, उमेश यादव और इशांत शर्मा के साथ जाना चाहिए. हार्दिक अभी तक कप्तान के भरोसे पर खरे नहीं उतरे हैं. लेकिन मजबूरी यह है कि इस विकेट पर हम दो स्पिनर नहीं उतार सकते. हार्दिक को चौथे पेसर की कमी को पूरा करना होगा.

बैटिंग के बारे में बात करते हुए इस दिग्गज खिलाड़ी कहा कि सलामी बल्लेबाजों को ठोस शुरुआत दिलानी होगी. सावधानी के साथ स्विंग गेंदों को खेलना होगा. जिम्मेदारी उठानी होगी. मुझे लगता है इस मैच में केएल राहुल और मुरली विजय इस बार को समझेंगे और हमारे उम्मीदों पर खरे उतरेंगे.

धवन को जब ड्राप किया गया है तो पुजारा को एक मौका और देना चाहिए. टेस्ट में इस बल्लेबाज ने खुद को पहले ही साबित किया है. वहां के माहौल से पुजारा भली भांति वाकिफ़ है. मुझे इस बल्लेबाज से बहुत उम्मीदें हैं.

After lunch, bowlers did not get help: Pandya

दिनेश कार्तिक व ऋषभ पंत के बारे में पूछे जाने पर आगरकर ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को प्राथमिकता दिया. उन्होंने कहा कि हर भारतीय क्रिकेटप्रेमी युवा प्रतिभा के साथ जाना चाहेगा. यह खिलाड़ी भारत का भविष्य है. इसे बस मौके की तलाश है. इस बार मौके को पंत जरूर भुलायेगा.

तीसरे टेस्ट के लिए  अजीत आगरकर  द्वारा चुनी टीम –

मुरली विजय , केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा , विराट कोहली , अजिंक्य राहाणे, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव , मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा , हार्दिक पांड्या

The post तीसरे टेस्ट के लिए अजित आगरकर ने चुनी अपनी बेस्ट इलेवन, इन दिग्गजों को दिखाया बाहर का रास्ता appeared first on SportzWiki Hindi.