भारत 15 अगस्त को 72वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने जा रहा है. आज हम टीम इंडिया के बारे में बताएंगे. हम बताएंगे कि इस मौके पर जब भी भारतीय टीम कोई मैच खेलने उतरी है तो नतीजा क्या रहा है. दरअसल पहली बार टीम इंडिया ने इस दिन इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेला था. साल 1936 का दौर था जब भारत आजाद भी नहीं हुआ था, लेकिन आजादी की मांग जोर पकड़ चुकी थी.

भारतीय टीम उस दौरान भी इंग्लैंड दौरे पर थी. टीम के कप्तान विजयनगर के महाराज हुआ करते थे. यह सीरिज का तीसरा मैच था. लार्ड्स में जहां भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं मैनचेस्टर में मैच ड्रॉ रहा था. तीसरा मैच 15 से 18 अगस्त के बीच खेला गया. ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की. टीम ने 8 विकेट खोकर 471 रन बनाए.
भारतीय टीम पहली पारी में 222 रन ही बना सकी व उसे फॉलोऑन का सामना करना पड़ा. दूसरी पारी में टीम ने सी के नायडू के 81 रनों की बदौलत 313 रन बनाए. इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 64 रनों का मामूली लक्ष्य मिला जो उसने आसानी से हासिल कर लिया.
आजादी के बाद

साल 1952 , इंग्लैंड दौरा. ओवल में अंतिम टेस्ट मैच खेलने उतरी भारतीय टीम सीरीज पहले ही हार चुकी थी. 14-19 अगस्त के बीच खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया.
मैच के दूसरे दिन 15 अगस्त को इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 326 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. जवाब में भारतीय टीम ने उस दिन 50 रन पर 5 विकेट खो दिए. अगले दिन भारतीय टीम पहली पारी में 98 रन बनाकर आउट हो गई. लेकिन बारिश के कारण यह मैच ड्रा हो गया था.
एशियाई देश के खिलाफ

साल 2001 में गाल टेस्ट हुआ था. इसे सनथ जयसूर्या व कुमार संगकारा की शतकीय पारियों के लिए याद किया जाता है. भारतीय टीम की कप्तानी सौरव गांगुली कर रहे थे. यह सीरीज का पहला मैच था.
मैच के दूसरे दिन 15 अगस्त को भारतीय टीम अपनी पहली पारी में महज 187 रन बनाकर आउट हो गई. सनथ जयसूर्या ने इस दिन शतक लगाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. इस मैच में भारत को हार मिली थी.
धोनी की कप्तानी में मैच

साल 2014 में महेन्द्र सिंह धौनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया. ओवल मैदान पर 15-17 अगस्त के बीच सीरिज का पांचवा व आखिरी टेस्ट मैच खेला गया. इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. इसी हार के साथ भारत सीरीज भी हार गया था.
The post स्वतंत्रता दिवस पर भारत ने जब भी खेला कोई मैच हर बार आया एक ही नतीजा appeared first on SportzWiki Hindi.