Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई खेलों में लगातार तीसरा पदक जीतकर इस मुक्केबाज ने बनाया ये नया रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क:इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में खेले जा रहे एशियन खेलों के 10वां दिन तक भारत ने अपने नाम 49 पदक कर लीए है। लेकिन आज भारत के मुक्केबाज विकास कृष्ण ने भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया है। भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण (75 किलो) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है । फाइनल में प्रवेश करने के साथ ही भारत के लिए ब्रॉन्ज तो पक्का कर दिया है अगर वे सेमीफइनल जीत जाते हैं तो भारत को रजत पदक भी मिल सकता है । भारत का इस बार के एशियाई खेलों में पदकों का अर्धशतक पूरा हो गया है।

विकास कृष्ण एशियाई खेलों में लगातार तीसरी बार पदक जीतने के साथ भारत के लिए नया रिकॉर्ड बना दिया है। विकास लगातार तीन एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले वह भारत के पहले मुक्केबाज बन गए है। विकास ने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता है। इससे पहले विकास ने 2010 के एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता और इसके बाद 2014 में में कांस्य पदक जीता है। भारत ने अभी तक 9 गोल्ड, 19 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए है। इससे पहले भारतीय महिलाओं ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो पहले नहीं था।

महिला तीरंदाजी टीम ने रजत ​जीता तो पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया है। इसके बाद पिंकी बलहारा ने हिलाओं की 52 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता तो मालाप्रभा जाधव ने ब्रॉन्ज पदक अपने नाम किया है। 10वां दिन भारतीय महिलाओं के नाम रहा था। इस बार के एशियाई खेलों में भारतीय दल सबसे बड़ा दल बनकर इस में भाग ले रहा है। तीरंदाजी, ऐथलेटिक्स, बैडमिंटन, जिम्नैस्टिक, गोल्ड, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कर्राटे और कुराश जैसे खेलों मे भाग ले रहे हैं।



Herald