Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली की ‘टीम इंडिया’ को मिला एडम गिलक्रिस्ट, पहले ही मैच में दिखा दिया तेवर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट बल्लेबाज बिना किसी शक के दुनिया के सबसे अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज रहे। एडम गिलक्रिस्ट ने क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अपनी महानता को सिद्ध किया। ये कंगारू खिलाड़ी अपने तेज-तर्रार बल्लेबाजी और विकेट के पीछे चपलता के कारण टेस्ट क्रिकेट में भी बहुत ही सफल रहे।

क्या ऋषभ पंत बन सकते हैं भारत के लिए एडम गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ी?

कुछ उसी तरह का विकेटकीपर किसी भी टीम के संतुलन को बेहतर बना सकता है ऐसे में भारत को भी एडम गिलक्रिस्ट जैसे विकेटकीपर की तलाश है जो टेस्ट क्रिकेट में उनकी तरह ही क्षमता दिखाकर सफलता हासिल कर सके। भारत को भले ही अभी तक टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से एडम गिलक्रिस्ट जैसे विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं मिला लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इनकी एक झलक तो देखने को मिल ही गई।

छोटी पारी लेकिन दिखाया गिली जैसा अंदाज

जी हां भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट मैच में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को डेब्यू का मौका दिया। ऋषभ पंत ने भले ही बल्लेबाजी में केवल 24 रन ही बनाए, लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का अंदाज दिखाया उससे तो कहीं ना कहीं उनकी बल्लेबाजी में एक हल्की सी एडम गिलक्रिस्ट जैसी झलक या शैली देखने को मिली।

विकेट के पीछे भी छाए ऋषभ पंत

तो बल्लेबाजी के बाद ऋषभ पंत वहीं नहीं रूके और इसके बाद अपना विकेट के पीछे के काम में लग गए। और अपनी डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में ही विकेट के पीछे भी पंत छा गए। इन्होंने विकेट के पीछे पांच कैच लपकर बता दिया कि वो जितने शानदार बल्लेबाज हैं उतने की जानदार विकेटकीपर भी हैं।

बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के गुण दिखाते हैं गिलक्रिस्ट जैसी झलक

जिस तरह से एडम गिलक्रिस्ट ने टेस्ट क्रिकेट में भी बिना खौफ और बिना किसी पाबंदी के खुलकर बल्लेबाजी की कुछ ऐसी ही बल्लेबाजी करने के गुण ऋषभ पंत की बल्लेबाजी में भी नजर आते हैं। पंत ने अभी तो अपना पहला टेस्ट मैच खेला है. जहां उन्हें इस महान विकेटकीपर के साथ तुलना करना तो सही नहीं है लेकिन भविष्य में वो भारत के लिए एडम गिलक्रिस्ट जैसा काम कर सकने की क्षमता रखते हैं ये तो उन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच में दिखाया है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post विराट कोहली की ‘टीम इंडिया’ को मिला एडम गिलक्रिस्ट, पहले ही मैच में दिखा दिया तेवर appeared first on SportzWiki Hindi.