Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीसीटीवी फुटेज में समलैंगिक कपल को गलत इशारा कर रहे हैं बेन स्टोक्स, वीडियो वायरल

इंग्लैंड के ऑल राउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स से जुड़े मामले में इंग्लैंड की ब्रिस्टल क्राउन कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. इस दौरान नाईटक्लब के एक गार्ड ने बताया कि बेन स्टोक्स ने दो समलैंगिक पुरुषों को गलत इशारों से मजाक उड़ाया और गलत तरीके से शोर भी मचाया था.

गार्ड एंड्रयू कनिंगहम ने बताया कि स्टोक्स ने महिलाओं जैसा व्यवहार करने वाले विलियम ओ कोनोर और काई बैरी का मजाक उड़ाया जो ब्रिस्टल के मबार्गो नाइटक्लब में नियमित तौर आया करते थे.

सीसीटीवी फुटेज में झगड़ रहे स्टोक्स 

ब्रिस्टल क्राउन में हुई सुनवाई के दौरान पिछले वर्ष 25 सितंबर को नाईटक्लब के बाहर की सीसीटीवी फुटेज दिखाई गयी. जिसमें स्टोक्स 27 वर्षीय रेयान अली और 28 वर्षीय रेयान हेल से झगड़ते हुए साफ़ दिखाई दे रहे हैं.

गार्ड एंड्रयू कनिंगहम ने सुनवाई के दौरान बताया कि  “25 सितंबर की देर रात करीब 2 बजे स्टोक्स और हेल्स नाइट क्लब आए, लेकिन मैंने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया था. जिसके बाद वह मुझे गालियां देने लगे और कपल का मजाक उड़ाया.”

साथ ही गार्ड ने कहा कि स्टोक्स ने उनके दांतों और टैटू को लेकर भी मजाक बनाया.

सुनवाई के चलते टेस्ट मैच से बाहर स्टोक्स 

कोर्ट में चल रही सुनवाई के कारण बेन स्टोक्स भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा नही बन पाएंगे. उनकी जगह टीम में क्रिस वोक्स को शामिल किया गया है. बेन स्टोक्स ने पहले मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी. जिस कारण इंग्लैंड 31 रनों से भारत को हराने में कामयाब रहा था.

स्टोक्स ने पहली पारी में जहां दो विकेट लिए, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए थे. जिस कारण पूरी भारतीय टीम सिर्फ 161 रनों पर ही ढेर हो गयी थी. जबकि भारत को जीत के लिए 193 रनों की ही जरुरत थी. अब दूसरा टेस्ट मैच 9 अगस्त से लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा.

स्टोक्स के झगड़े का वीडियो 

The post सीसीटीवी फुटेज में समलैंगिक कपल को गलत इशारा कर रहे हैं बेन स्टोक्स, वीडियो वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.