इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में पांच टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला गया। दूसरे टेस्ट मैच में भी भारतीय बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा और उसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को चौथे ही दिन पारी और 159 रन से रहा दिया।
इन भारतीय राजनेताओं की खूबसूरत पत्नियों के आगे बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी हैं फेल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 396/7 के स्कोर पर घोषित की। फिर टीम इंडिया की दूसरी पारी 130 रन पर सिमट गई और ये मैच हार गई। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2—0 की बढ़त बना चुकी है।
लॉर्ड्स के मैदान में खेले गए मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। एंडरसन ने इस ऐतिहासिक मैदान में विकटों का शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। एंडरसन इस मैदान पर 100 विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज बन गए हैं। यह उपलब्धि उन्होंने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मुरली विजय को आउट करके हासिल की। लॉर्ड्स में एंडरसन ने अब तक कुल 23 मैचों की 45 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 100 विकेट चटकाए हैं।
जानिए, हरियाली तीज मनाने के पीछे क्या है वजह
जेम्स एंडरसन के अलावा भारत के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। मुरली विजय इंग्लैंड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में आ गए है। मुरली विजयी एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शून्य पर पवेलियन लौटने वाले भारत के छठे बल्लेबाज बन गए है।